Bihar

बिहार उपचुनाव: चिराग पासवान भी मोकामा व गोपालगंज में उतारेंगे उम्मीदवार, दोनों सीटों पर लड़ेगी लोजपा!

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में उपचुनाव का बिगुल बज गया है. मोकामा और गोपालगंज की सीट पर 3 अक्टूबर को मतदान होना है. प्रदेश में सियासी समीकरण बदलने के बाद अब जदयू, कांग्रेस व राजद एकसाथ कमर कसकर महागठबंधन उम्मीदवार के लिए मैदान में उतरेगी. वहीं भाजपा इस चुनाव में अलग होकर प्रत्याशी पर दांव खेलेगी. इस बीच अब चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोजपा (रामविलास) से उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है.

संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवार तय

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार उपचुनाव 2022 में मोकामा और गोपालगंज दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है. गुरुवार को पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडे की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड की बैठक हुई जिसमें तमाम संभावित उम्मीदवारों के नाम पर विस्तार से चर्चा हुई और सर्वसम्मति से निर्णय ले लिया गया.

चिराग पासवान आज पटना में

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि उपचुनाव को लेकर अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लेंगे. बैठक में संसदीय बोर्ड के सदस्यों में प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रेणु कुशवाहा, अशरफ अंसारी, संजय सिंह, वेद प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे. वहीं अब चिराग पासवान खुद शनिवार को पटना पहुंच रहे हैं.

मोकामा और गोपालगंज में दिलचस्प होगा चुनाव?

बता दें कि दोनों सीटों पर भाजपा और महागठबंधन के उम्मीदवार ताल ठोकेंगे. मोकामा की सीट बाहुबली अनंत सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई है जबकि गोपालगंज की सीट यहां से जीत दर्ज किये भाजपा नेता सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली है. दोनों खेमा दोनों सीटों पर जीत के लिए ताकत झोंकेगी. इस बीच चिराग पासवान की एंट्री ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है.

सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर रहे चिराग

गौरतलब है कि चिराग पासवान ने पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में जदयू के खिलाफ अधिकतर उम्मीदवार उतारे थे. चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रहे थे और जदयू ने हाल में भी ये माना कि चिराग पासवान के कारण जेडीयू को काफी सीटों पर नुकसान का सामना करना पड़ा. अब इन दो सीटों पर चिराग पासवान किस उद्देश्य से उम्मीदवार उतारेंगे ये देखना बाकी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

10 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

15 घंटे ago