Bihar

बिहार से गुजरनेवाली सभी ट्रेनों में अब रहेगा एस्कॉर्ट, स्टेशनों पर भी सख्त होगी निगरानी…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पटना. दुरंतो एक्सप्रेस में पिछले दिनों हुई लूटपाट के बाद अब बिहार से गुजरनेवाली सभी ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. दुरंतो एक्सप्रेस जैसी घटनाएं फिर ना हो इसके लिए ट्रेनों और स्टेशनों की सुरक्षा की समीक्षा की गयी है. समीक्षा के उपरांत पुलिस मुख्यालय और रेलवे ने निर्णय लिया है कि बिहार से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में एस्कॉर्ट की व्यवस्था होगी. साथ ही स्टेशन पर नजर रखने के लिए हाईटेक सिस्टम का इस्तेमाल होगा.

सभी ट्रेनों में एस्कॉर्ट की व्यवस्था की जायेगी

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बिहार से गुजरनेवाली ट्रेनों में जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से रेल यात्रियों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. बिहार होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में एस्कॉर्ट की व्यवस्था की जायेगी.

एफआरसी कैमरे स्टेशनों पर लगाये जाएंगे

जीआरपी और आरपीएफ की टीम इसे सुनिश्चित करेगी. रेलवे स्टेशनों पर आने जाने वाले हर शख्स पर नजर रखी जाएगी. इसके लिए एफआरसी कैमरे स्टेशनों पर लगाये जाएंगे. इधर, रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एडीजी रेल निर्मल कुमार ने कई दिशा निर्देश जारी किये हैं.

दुरंतो एक्सप्रेस में हुई थी लूटपाट

दिल्ली से कोलकाता जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस में बीते रविवार को जमकर लूटपाट की गयी थी. ट्रेन की बोगियों में 20 से अधिक हथियारबंद लोग सवार हुए थे और यात्रियों के कई कीमती सामान लूट लिए थे. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बख्तियारपुर से गिरफ्तार किया है. इसके पास से लूटे गये तीन मोबाईल और कुछ जेवरात बरामद किये गये हैं. इस घटना के बाद पूर्व मध्य रेलवे और बिहार सरकार गृह विभाग ने कई अहम निर्णय लिए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

7 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

9 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

9 घंटे ago