Bihar

बिहार में मिली चार आंख और हवाई जहाज जैसे पंख वाली मछली, जानें क्यों बढ़ी लोगों की चिंता

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के बगहा में चार आंखों वाली एक मछली मिली है. इसके पंख हवाई जहाज के जैसे है. वन अधिकारियों ने बताया कि इस मछली का नाम सकर माउथ कैटफिश है. ये अमेरिका के अमेजन नदी में पायी जाती है. ये चंदरपुर-रतवल पंचायत की रोहुआ नदी मिली है. बताया जा रहा है कि मछुआरों को सकर माउथ कैटफिश सोमवार को मिली है.

लोगों के लिए ये दुर्लभ मछली कौतूहल का विषय बनी हुई. वन अधिकारी बताते हैं कि ये मछली भारतीय नदियों के लिए खतरा है. ये मांसाहारी मछली, छोटे जलीय जीवों को खा जाती है. इससे नदी का इकोसिस्टम खराब हो जाता है. गंडक से निकली रोहुआ नदी जो पतिलार ले होकर गुजरती है, उसमें स्थानीय मछुआरों को यह मछली मिली है.

इस नदीं में काफी संख्या में है ये मछली

मछली पकड़ने वाले मछुआरे शम्भू चौधरी ने बताया कि सोमवार की देर शाम गंडक में मैंने जाल डाला था. इसमें ये मछली फंस गयी. देखने में ये मछली बहुत सुंदर थी तो घर ले जाकर पानी में रख दिया. अब इसे देखने गांव के लोग आ रहे हैं. ग्रामीण अभय पांडेय ने बताया कि ये मछली अमेजन में पायी जाती है. मगर आश्चर्य की बात है कि ये हमारे यहां लगातार मिल रही है. ये वैज्ञानिकों के लिए भी चिंता का विषय है. ये मछली काफी संख्या में हमारे नदी में मिल रही है.

एक्वेरियम में पालते हैं लोग

वन अधिकारी बताते हैं कि कई लोग इस मछली को शौक से एक्वेरियम में पालते हैं. उसमें इसका विकास नहीं होता और ये मछली काफी छोटी है. मगर नदी में आ जाने पर ये मछली की साइज बड़ी हो गयी है. ऐसा हो सकता है कि किसी ने इस मछली को एक्वेरियम से नदी में छोड़ दिया हो. इसके बाद उनका विकास शुरू हो गयी है. उन्होंने मछुआरे के बारे में लगातार अपडेट देते रहने के लिए कहा है. हालांकि इस मछली के मिलने से लोग काफी परेशान हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

8 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

10 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

12 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

12 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

15 घंटे ago