Bihar

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, 12 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट

बिहार में लगातार पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है, जिसके कारण दुर्गा पूजा का उत्सव फीका पड़ गया है. बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में आज भी झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. बारिश के कारण पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पटना में आंधी के कारण कई जगहों पर पूजा पंडाल के गेट सड़क पर गिर पड़े है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के 12 जिलों में बुधवार को भी वज्रपात के साथ बरसात के आसार है.

पटना मौसम केंद्र के अनुसार अगले कुछ घंटों में दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, अररिया, गया, किशनगंज, नवादा, लखीसराय, नालंदा, पटना, शेखपुरा और वैशाली में आंधी के साथ भारी बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने के आसार है.

अगले हफ्ते से राज्य में मॉनसून की विदाई होगी शुरू

राज्य में मंगलवार से भारी बारिश का दौर शुरू हुआ है जो फिलहाल जारी है. उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले हफ्ते से राज्य में मॉनसून की विदाई शुरू हो जाएगी.

आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज, शिवहर, कटिहार और सुपौल समेत कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही राजधानी पटना में भी तेज बारिश होने की संभावना है. आसमान में घनाघोर बादल छाये हुए है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश की स्थिति बनी हुई है. बारिश के दौरान करीब 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

Avinash Roy

Recent Posts

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

56 मिनट ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

1 घंटा ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

2 घंटे ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

2 घंटे ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

2 घंटे ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

2 घंटे ago