Bihar

पटना के गांधी मैदान में बारिश होने पर भी धू-धूकर जलेगा 70 फीट का दशानन; पुतलों पर प्लास्टिक वार्निश, दो तल की होगी लंका

राजधानी पटना के गांधी मैदान में 5 अक्टूबर को होने वाले रावण वध की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार बारिश होने के बाद भी रावण वध कार्यक्रम में कोई अड़चन नहीं पैदा होगी। बारिश की संभावना को देखते हुए रावण, मेधनाद और कुंभकर्ण के पुतलों पर प्लास्टिक वार्निश की गयी है। इसके कारण भगवान राम के चलाए तीर से पुतले धू-धू कर जलेंगे। यह बातें गांधी मैदान में श्री दशहरा कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल कुमार नोपानी ने पत्रकारों से कही। बोले, गांधी मैदान में रावण वध का यह 67वां वर्ष होगा। कोरोना संक्रमण के कारण बीत तीन सालों से रावण वध नहीं हो पा रहा था।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। भगवान राम जब गांधी मैदान में वध के लिए पहुंचेंगे तब भगवान की आरती मुख्यमंत्री करेंगे। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। मंत्री विजय चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा भी रहेंगे।

दो तल की होगा लंका इस वर्ष पहली बार गांधी मैदान में बनने वाली लंका दो तल्ले की होगी। वानर सेना के साथ रावण की सेना भी तैयार की गई है। जो युद्ध भूमि में मौजूद रहेगी। इस वर्ष पहली बार रामदूत हनुमान का रास्ता लंका में द्वारपाल राक्षस रोकेंगे। रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फीट, मेघनाद की ऊंचाई 65 और कुंभकर्ण की ऊंचाई 60 फीट होगी। ईकोफ्रेंडली आतिशबाजी होगी।

गंगा-जमुनी तहजीब रावण वध वसंपूर्ण रामायण मंचन में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखेेगी। रावण के पुतला का निर्माण गया के मो. अमर व टीम कर रही है। जबकि रामायण मंचन में ढोलक पर मो. इमरान व नगाड़ा पर मो. आसिफ योगदान देंगे।

पुतले के पास रहेगी चार फायर यूनिट

रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतले दहन के समय चार फायर यूनिट तैनात रहेगी ताकि आग की लपटें कहीं दूसरी ओर नहीं चली जाएं। पुतला दहन के समय आसपास के लोगों को हटा दिया जाएगा तथा उसे सावधानीपूर्वक कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा। नगर निगम एवं पीएचईडी द्वारा आमलोगों के लिए जगह-जगह पर पर्याप्त संख्या में वाटर एटीएम, पेयजल टैंकर की व्यवस्था की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

4 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

11 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

17 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

18 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

19 घंटे ago