Bihar

बिहार: बाल सुधार गृह से जघन्य अपराध के पांच किशोर फरार, रात में साजिश रची; सुबह बाथरूम का ग्रिल तोड़कर भागे

किशनगंज बाल सुधार गृह से पांच बाल बंदी शनिवार अहले सुबह बाथरूम का ग्रिल तोड़कर फरार हो गये। इनमें से एक बाल बंदी को बंगाल के कानकी के पास से बरामद किया गया जो मुजफ्फरपुर जिले का है। वहीं फरार चार अन्य बंदियों में मुजफ्फरपुर के तीन और मधेपुरा इलाके का एक शातिर है जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है।

मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना इलाके का फरार बाल बंदी बैंक लूट कांडों का मास्टरमाइंड है। उस पर मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली के आधा दर्जन से अधिक थानों में एक दर्जन लूट की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। उसे इसी साल चार जनवरी को सरैया के बसैठा में पंजाब नेशनल बैंक में लूट को अंजाम देकर फायरिंग करते भागने के दौरान ग्रामीणों ने दबोचा था।

अधिकारियों की टीम जांच में जुटी, नपेंगे लापरवाह कर्मी

फरार बाल बंदी पिछले कुछ माह से जुलजुली में रह रहे थे। बच्चों ने रात्रि में ही वहां से फरार होने की साजिश रची थी। बच्चे बाथरूम का ग्रिल तोड़कर फरार हुए। भागते समय एक बच्चे को चोट भी लगी। पुलिस के सहयोग से बच्चों की खोजबीन जारी है। इधर टीम यह जांच कर रही है कि इसमें किसकी लापरवाही थी। लापरवाह कर्मी पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

मीनापुर इलाके के शातिर बैंक लुटेरा सरगना के साथ फरार मुजफ्फरपुर के दूसरे बाल बंदी पर मनियारी व सकरा थाने में लूट के तीन कांड दर्ज हैं। तीसरे बाल बंदी पर बोचहां में लूट का केस दर्ज है। मुजफ्फरपुर रिमांड होम से तीनों को किशनगंज बाल सुधारगृह में इसी साल स्थानांतरित किया गया था। किशनगंज से इनके फरार होने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस को मुख्यालय ने अलर्ट कराया है। उसके बाद पुलिस टीम ने मीनापुर के तुर्की, बोचहां और मनियारी में तीनों शातिरों के घर पर छापेमारी की। मीनापुर के मास्टर माइंड के परिवार के दो लोगों को उठाकर पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। मधेपुरा के फरार एक शातिर पर उदा किशुनगंज और मुरलीगंज थाने में लूट के तीन कांड दर्ज हैं।

रिमांड होम से छुट्टी लेकर की थी बैंक डकैती

किशनगंज से फरार हुआ मीनापुर का मास्टर माइंड चार साल पहले लूट कांड में मुजफ्फरपुर रिमांड होम में बंद था। रिमांड होम से सात दिन की छुट्टी लेकर बाहर निकला और शिवहर में 38 लाख रुपये की बैंक डकैती को अंजाम दे दिया। इसी तरह वह रिमांड होम से छुट्टी लेकर कई लूटकांडों को अंजाम दे चुका है। इसके किशनगंज से भागने के बाद मुजफ्फरपुर में बैंक, सीएसपी और बड़े वित्तीय संस्थानों के सुरक्षाकर्मियों को भी अलर्ट कराया गया है।

एएसपी जयंतकांत ने बताया कि किशनगंज से फरार हुए बैंक लूटकांड के मास्टरमाइंड समेत मुजफ्फरपुर के तीनों शातिरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित थानों को अलर्ट कराया गया है। वहीं बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक रमाशंकर तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम बच्चों की बरामदगी में जुट गई है। एक बच्चे को बंगाल से बरामद कर लिया गया है। स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

26 मिनट ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

5 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

9 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

11 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

11 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

12 घंटे ago