समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहबीब शाहपुर परोही में पुलिस ने छापेमारी कर तीन अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। ये गांव के ही वार्ड 2 निवासी अलाउद्दीन का पुत्र फिरोज, राम सोगारथ पासवान का पुत्र अनिल पासवान और राज करण पासवान का पुत्र विनोद पासवान है।
थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि गांव में प्रेम-प्रसंग के कारण ग्रामीणों द्वारा सीमावर्ती उजियारपुर प्रखंड के एक युवक को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की गई थी। फिर भरी पंचायत में पंचों द्वारा युवक को थूक फेंकवा कर चटवाते हुए सार्वजनिक तौर पर सजा दिया गया था। साथ ही गांव में दोबारा नहीं दिखने की शर्त भी लगाई गई थी।
घटना को लेकर चौकीदार राम भरोस पासवान के बयान पर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें 50-60 अज्ञात ग्रामीणों को आरोपित किया गया था । घटना प्रकरण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। खबर प्रकाशित हुई। पुलिस कार्रवाई पर चुप बैठी रही। वहीं एसपी हृदय कांत द्वारा मामले को संज्ञान में लिए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज की।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…