Bihar

बिहार : नौ साल की लड़की के साथ गंदा काम करने वाले आरोपित को ग्रामीणों ने दी खौफनाक सजा, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल

बिहार के कटिहार में हुए दुष्‍कर्म की घटना के बाद एक आरोपित को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद से गांव में तनाव हो गया है। दुष्‍कर्म के आरोपित की पिटाई का वीडियो लगातार वायरल रहा है। ग्रामीण इतने गुस्‍से में थे कि कोई किसी का सुन ही नहीं रहा था। ग्रामीण लगातार आरोपित की पिटाई करने में जुटे थे। पुलिस अगर मौके पर पहुंचती तो शायद उसकी जान बच जाती। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, युवक की पिटाई से हालत गंभीर हो गया था।

जानकारी के अनुसार, कटिहार में दुष्कर्म के एक आरोपित को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डालने की सूचना मिली हैद्य घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज बाजार की है। दुष्कर्म के आरोपी की पिटाई का वीडियो स्थानीय ग्रामीणों ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मोहम्मद सगीर ने नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन काफी उग्र हो गए। हालांकि दुष्‍कर्म के बाद वह भाग गया था। लेकिन दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीण उसके आवास पर जाकर प‍कड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के कारण युवक अधमरा हो गया।

इधर कुछ लोगों ने इस घटना सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में ही आरोपी की मौत हो गई। आरोपी की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि दुष्‍कर्म की आरोपित को सजा अदालत से मिलनी चाहिए। ग्रामीणों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था। दोनों घटना की जांच पुलिस कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

39 मिनट ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

10 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

16 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

16 घंटे ago