Bihar

बिहार: चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाशों पर अकेले टूट पड़ी युवती, कॉलर पकड़कर थाने ले गई

बिहार के मुंगरे में एक युवती ने दो बदमाशों की सरे राह जमकर पिटाई कर दी। दोनों बदमाशों युवती के गले से सोने की चेन छीन कर भाग रहे थे। युवती ने साहस दिखाते हुए ना सिर्फ उन्हें पकड़ा बल्कि पिटाई के बाद कॉलर से पकड़कर थाने ले गई।

इस पूरी घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो में युवती बड़ी बहादुरी से बदमाशों का सामना कर रही है। वहीं आरोपी चेन नहीं लेने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाटा चौक के पास का है। जहां गुरुवार को दो चेन स्नैचर दुर्गा पूजा के मेले में भीड़ का फायदा उठाकर स्नैचिंग कर रहे थे। और युवती के हत्थे चढ़ गए। युवती ने बीच रोड पर उनकी जमकर पिटाई की। युवती भागलपुर की रहने वाली अर्पणा है जो दुर्गा पूजा में मुंगेर आई थी।

आरती के दौरान छीन ली गोल्ड चेन

घटना के संबंध में भागलपुर की रहने वाली अर्पणा ने कहा कि मैं भागलपुर से मुंगेर मेला देखने आई थी। बाटा चौक के पास बड़ी दुर्गा महारानी शादीपुर की आरती हो रही थी। हजारों लोग इसमें शामिल थे। तभी मुझे एहसास हुआ कि मेरे गले से सोने की चेन कोई खींच रहा है। मैंने पलट कर देखा तो यह दोनों लड़के चेन छीन कर भाग रहे थे। मैंने दोनों को पकड़ा और दोनों का हाथ बांधकर थाने ले आई।

इधर, पुलिस अधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि भागलपुर की रहने वाली अर्पणा नामक युवती ने दो युवकों को सोने का चेन छीनने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द की है। एक युवक नौवागढ़ी मुंगेर जिला और दूसरा खगड़िया जिला का रहने वाला है। दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

7 घंटे ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

7 घंटे ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

7 घंटे ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

7 घंटे ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

8 घंटे ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

8 घंटे ago