Bihar

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज देख वर्चस्व के लिए चलाई गोलियां, ए’के-47 व ए’के-56 के नाम पर बनाया गैंग #4756

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की पृष्‍ठभूमि भले ही पूर्वांचल की है, लेकिन इससे प्रभावित नई उम्र के कुछ अपराधियों ने बिहार में वह कर डाला, जो पहले कभी नहीं हुआ था। हम बात कर रहे हैं बीते 13 सितंबर को हुए बेगूसराय गोलीकांड की। वेब सीरीज की तरह वर्चस्‍व के लिए सड़क पर 40 किमी तक गालियां बरसाने की इस वारदात में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई ताे 10 लोग घायल हो गए।

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से प्रेरित होकर की वारदात

अपराधियों ने वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ देखकर बेगूसराय में अपना वर्चस्‍व स्‍थापित करने के लिए वारदात की योजना बनाई। उन्‍होंने अपने गैंग का नाम एके-47 व एके-56 राइफलों के नाम पर ’47-56′ रखा है, जिसका सरगना चुनचुन कुमार उर्फ सत्यजीत उर्फ बाबा पकड़ा जा चुका है। जबकि, गैंग का दूसरा सरगना नीतीश अभी पुलिस पकड़ से दूर है। गिरफ्तार सुमित कुमार उर्फ सुमित कश्यप और दो नाबालिग इस गैंग के सक्रिय सदस्‍य थे। सुमित सोशल मीडिया के अपने पोस्ट में हैशटैग #4756 जरूर देता था।

बेगूसराय पर वर्चस्‍व स्‍थापित करने की थी मंशा

चुनचुन और उसके गैंग के अपराधियों ने बेगूसराय पर वर्चस्‍व स्‍थापित करने के लिए अपराध और शराब तस्करी को हथियार बनाया। वर्चस्‍व स्‍थापित करने की उनकी मंशा सुमित के फेसबुक मीडिया पोस्ट से स्‍पष्‍ट है- ‘सारा खेल इज्जत का है भाई साहब, जो देगा वो सुरक्षित रहेगा। एक अन्‍य पोस्ट में उसने लिखा है- ‘बेगूसराय से हैं…तो चर्चे हर जगह होंगे ही। एक अन्‍य पोस्‍ट में सुमित लिखता है कि आज आपका वक्‍त है ताे उड़ लीजिए, कल हमारा वक्‍त आएगा तो उड़ा देंगे। इन सभी पोस्‍ट के साथ हैशटैग #4756 दिए गए हैं।

इस घटना के उद्भेदन में एक आरोपित की अपनी गर्लफ्रेंड से चैट का बड़ा हाथ रहा। इससे वह पुलिस के रडार पर आकर पकड़ा गया। मामले में एक आरोपित का गर्लफ्रेंड से बातचीत का 13 सेकेंड का एक आडियो भी सामने आया है, जिसमें वह गर्लफ्रेंड से कह रहा है कि ‘इस बार पकड़े जाने पर वह गैंंग के दूसरे नाबालिग साथी और उसकी गर्लफ्रेंड का नाम ले लेगा। बातचीत से स्पष्ट है कि नई उम्र के इन गैंगस्‍टरों की गर्लफ्रेंड्स रहीं हैं तथा गैंग के दो नाबालिग सदस्‍यों के बीच किसी बात को लेकर तनाव था।

शराब पी, फिर साथियों के साथ की गोलीबारी

मामले में बड़ा टर्न यह भी है कि जमुई के झाझा स्‍टेशन से रांची भागने के क्रम में पकड़े गए 17 साल के जिस नाबलिग आरोपित ने अदालत में दर्ज अपने बयान में अपराध कबूल किया है, उसने बताया कि वह प्लान के तहत पुलिस को गुमराह करने के लिए एक होटल के सीसीटीवी कैमरे के सामने कुछ देर के लिए आया। उसने यह भी बताया था कि 13 सितंबर को साथियों के साथ शराब पीते वक्‍त उसकी एक साथी से बहस हुई थी कि जो ज्यादा क्राइम करेगा, वह बेगूसराय पर राज करेगा। इसके बाद दोनों अलग-अलग बाइक पर साथियों के साथ निकले और 11 लोगों को गोली मार दी।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

4 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

6 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

12 घंटे ago