Bihar

बिहार में ट्रेनों का सफर होगा सस्ता, पूर्व मध्य रेलवे को 22 थर्ड एसी इकोनॉमिक कोच मिले

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

थर्ड एसी में सफर करनेवाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. इसमें सफर करनेवाले यात्रियों को कम किराया लगेगा. यह सुविधा उन्हें थर्ड एसी इकोनॉमिक कोच में जल्द मिलनेवाली है. पूर्व मध्य रेल में फिलहाल थर्ड एसी इकोनॉमिक श्रेणी के 22 कोच मिले हैं. इसकी संख्या और बढ़ सकती है. इसे अधिक मांग वाली ट्रेनों में लगाया जायेगा.

लगभग 110 रुपये कम लगेंगे

रेलवे के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि जल्द ही उन ट्रेनों की लिस्ट जारी होनेवाली है, जिनमें इन कोच को लगाया जायेगा. इसमें सफर करनेवाले यात्रियों को वर्तमान थर्ड एसी के किराये से नौ प्रतिशत कम भाड़ा लगेगा. पटना से दिल्ली सफर करने पर लगभग 110 रुपये कम लगेंगे.

एसी कोच से 11 सीटें अधिक रहेंगी

भाड़ा कम होने से यात्रियों को राहत मिलेगी. इन कोचों को ट्रायल के रूप में लगाया जा रहा है. कोच में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, फोल्डेबल टेबल आदि सुविधाएं रहेंगी.नये कोच में वर्तमान एसी कोच से 11 सीटें अधिक रहेंगी.

कुल सीटों की संख्या 83 रहेगी

कुल सीटों की संख्या 83 रहेगी. थर्ड एसी इकोनॉमिक कोच का किराया स्लीपर कोच में लगनेवाले पटना से दिल्ली का किराया अलगअलग ट्रेनों में थर्ड एसी में लगभग 1350 रुपये के आसपास है. नये इकोनोमॉमिक कोच में लगभग 1240 रुपये के आसपास लगेगा.

थर्ड एसी इकोनोमिक कोच की सुविधा शीघ्र

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि थर्ड एसी इकोनोमिक कोच की सुविधा शीघ्र शुरू होगी. 22 कोच मिले हैं. अधिक मांग वाली ट्रेनों में लगाये जायेंगे. ट्रेनों की लिस्ट शीघ्र जारी होनी है. इससे यात्रियों को किराये में राहत मिलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

8 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

12 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

13 घंटे ago