Bihar

बिहार में स्‍पीड ग’न और सीसीटीवी कैमरे से होगी रफ्तार की निगरानी, 1400 किमी में 114 हॉट स्‍पॉट

राज्य के पांच राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) पर ही सिर्फ 50 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनमें एनएच- टू (कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद व गया), एनएच-28 (बेगूसराय, मुजफ्फरपुर व गोपालगंज) , एनएच-30 (पटना व भोजपुर), एनएच-31 (नवादा, बिहारशरीफ, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया व किशनगंज) और एनएच- 57 (मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया व पूर्णिया) शामिल हैं।

1400 किलोमीटर में 114 हॉट स्‍पॉट

राज्य में इन पांच एनएच पर कुल 1400 किलोमीटर लंबाई में 114 हाट स्पाट चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें दूर करने के उपाय किए जा रहे हैं। गृह विभाग ने पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इन पांच एनएच पर प्रत्येक 10 से 15 किमी की दूरी पर स्पीडगन और कैमरा लगाए जाने का निर्देश दिया है। राजमार्गाें पर पुलिस की गश्ती बढ़ाते हुए ई-चालान काटने की व्यवस्था और बढ़ाने को कहा गया है।

पांचों एनएच से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए 17 इंटरसेप्टर की खरीद भी की गई है। सड़क हादसे रोकने और अत्याधुनिक उपकरण लगाने के लिए सड़क सुरक्षा के दल को हैदराबाद और यूपी (Hyderabad and UP) के दौरे पर भी भेजा जा रहा है।

मालूम हो कि आए दिन सड़क हादसों में लेागों की जान जा रही है। अक्‍सर हादसे का कारण तेज रफ्तार बनती है। तमाम कवायदों के बावजूद रफ्तार का कहर जारी रहता है। ले‍किन जिस तरह की नी‍ति बनाई गई है, उसपर यदि ठीक से अमल किया गया तो इस दिशा में काफी बदलाव आ सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

4 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

4 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

5 घंटे ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

11 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

12 घंटे ago