National

पेट भरने के लिए बैल की जगह खुद गाड़ी खींच रही थी एक मां, मासूम बेटी भी साथ, दिल तोड़ देगा वीडियो

मध्य प्रदेश के राजगढ़ से वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लक्ष्मी बाई नाम की महिला अपना थोड़ा सा सामान और मासूम बच्ची के साथ बैलगाड़ी को हाथों से खींचती हुई पचोर से 30 किलोमीटर दूर सारंगपुर जा रही थी. उसने तकरीबन 15 किलोमीटर का सफर तय कर लिया था. इस दौरान दो लोगों की नजर महिला पर पड़ी. उन्होंने उसकी बैलगाड़ी को बाइक से बांधा और सारंगपुर तक छोड़ दिया. इस मार्मिक वीडियो ने ना सिर्फ हर किसी को हैरान किया है, बल्कि व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए.

राजगढ़ से वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लक्ष्मी बाई नाम की महिला अपना थोड़ा सा सामान और मासूम बच्ची के साथ बैलगाड़ी को हाथों से खींचती हुई पचोर से 30 किलोमीटर दूर सारंगपुर जा रही थी. रास्ते में दो लोगों की नजर उस महिला पर पड़ी. उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल रोकी और महिला का हाल चाल पूछा और उसकी मदद की कोशिश की. उन्होंने महिला की बैलगाड़ी को रस्सी से अपनी मोटरसाइकिल से बांधा और उसे सारंगपुर पहुंचाया.

महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और वह मुश्किल से एक वक्त का खाना खा पाती है. उसके पास ना रहने के लिए घर है ना ही कोई उसकी मदद करने के लिए सामने आता है. ”मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूं मेरी और मेरी बेटी मदद की जाए. कम से कम मुझे दो वक्त का खाना मिल सके.”

शिक्षक ने महिला की बैलगाड़ी को बाइक से बांधकर सारंगपुर तक छोड़ा

महिला की मदद करने वाले शिक्षक देवी सिंह नागर का कहना है कि वो अपने साथी के साथ कहीं जा रहे थे. इस दौरान उनकी नजर एक महिला पर पड़ी, जो कि अपने दोनों हाथों से बैलगाड़ी खींचती हुई जा रही थी. हमने अपनी बाइक रोककर उसकी मदद की कोशिश की. इस दौरान महिला ने बताया कि वह सारंगपुर जा रही है. उसने और उसकी बेटी ने कुछ खाया तक नहीं है. फिर हमने उससे पूछा, कोई रस्सी है तो उसने बैलगाड़ी से निकालकर रस्सी दी और हमने उसकी बैलगाड़ी को बाइक से बांधा और सारंगपुर पहुंचाया दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

4 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

4 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

5 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

13 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

22 घंटे ago