बिहार पुलिस में 21 प्रतिशत महिलाएं, 51 थानों की कमान भी इनके हाथ में; सिपाही से एसपी तक छाई आधी आबादी

बिहार के एक हजार से अधिक थानों में करीब 21 प्रतिशत महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। राज्य में 51 पुलिस थाने ऐसे हैं, जहां महिला थानेदार हैं। इनमें सात इंस्पेक्टर रैंक जबकि 44 एसआइ यानी दारोगा रैंक की महिला थानाध्यक्ष हैं। इसके अलावा 12 महिला दारोगा अतिरिक्त थाना प्रभारी के पद पर हैं। पिछले दिनों गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस मुख्यालय की ओर से यह आंकड़ा पेश किया गया है। गृह विभाग की ओर से थानों में महिला पुलिसकर्मियों का विस्तृत डाटा तलब किया गया था।

सिपाही के पद पर महिलाओं का अनुपात अधिक

पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के पुलिस थानों में कुल 23 हजार 834 पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिसमें 4987 महिला पुलिसकर्मी हैं। थानों में तैनात कुल 193 इंस्पेक्टर में सात महिलाएं जबकि 5383 दारोगा में 687 महिलाएं हैं। इसके अलावा थानों में तैनात 4419 एएसआइ में महिलाओं की संख्या 95, 991 हवलदार में 33 महिलाएं जबकि 12 हजार 848 सिपाहियों में 4165 महिला सिपाही हैं।

45 प्रतिशत महिला दारोगा थानों में तैनात

बिहार में कुल 23 महिला इंस्पेक्टर हैं, जिनमें सात थानाध्यक्ष जबकि चार सर्किल इंस्पेक्टर हैं। महिला दारोगा की कुल संख्या 1549 है, जिनमें 717 यानी 45 प्रतिशत महिला दारोगा थानों में प्रतिनियुक्त की गई हैं। इसी तरह कुल 138 महिला एएसआइ में 95, कुल 130 महिल हवलदार में 34 और कुल 13 हजार 878 महिल सिपाहियों में 4352 महिला सिपाही थानों में तैनात हैं। थानों में तैनात महिला सिपाही का प्रतिशत 30.73 है। बाकी महिला सिपाही व पुलिसकर्मी पुलिस लाइन व जिला बल में तैनात हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अंतर्गत डीएसपी, एसडीपीओ, एसपी और इससे ऊपर के पदों पर भी महिलाओं की तैनाती है।

पुलिस थानों में महिला पुलिसकर्मी 

  • रैंक          कुल पुलिस  महिला पुलिस
  • इंस्पेक्टर       193           07
  • दारोगा          5383         687
  • एएसआइ      4419           95
  • हवलदार       991            33
  • सिपाही        12,848       4165
  • कुल            23,834        4987

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

12 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

16 घंटे ago