बिहार के भागलपुर जिले के तिलकामांझी की रहने वाली संचिता बसु की पहली साउथ फिल्म रिलीज हो गई है। फिल्म का नाम, ‘फर्स्ट डे-फर्स्ट शो’ है। फिल्म साउथ के सिनेमाघरों समेत अमेरिका के शिकागो न्यूयार्क, बर्मिंघम में भी रिलीज हुई। टिक-टाक से अपनी पहचान बनाकर लोगों की चहेती बनी संचिता का घर बिहार और सहरसा जिले में है। अब वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने को तैयार हैं।
उनकी फिल्म का प्रमोशन सुपरस्टार चिरंजीवी ने किया था। लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म के सभी गाने हिट रहे हैं। वहीं लोगों ने पहले दिन इसे खूब पसंद किया है। तेलगु फिल्म कर अब संचिता तमिल फिल्म की तैयारियों में जुटी हैं। 24 मार्च 2004 को भागलपुर में जन्मी संचिता मूल रूप से सहरसा के सलखुआ की रहने वाली हैं। बचपन से भागलपुर में रहना हुआ।
फिलहाल, वो माउंट कार्मेल में 12वीं की छात्रा हैं। 2019 में संचिता ने टिक-टाक मे शार्ट वीडियो बनाना शुरू किया। जिसके बाद उसके फैन फालोइंग बढ़ती गई। टिक-टाक से स्टार बनी बिहार की इस लड़की ने इसके बैन होते ही अन्य इंटरनेट मीडिया ऐप पर अपनी एक्टिंग के बदौलत अच्छी खासी पहचान बना ली। बिहार ही नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग संचिता को पसंद करने लगे। लोगों को संचिता की सादगी भरे वीडियो काफी पसंद आए।
अभी संचिता के इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। संचिता को भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर मिले हैं। फिलहाल, वे साउथ फिल्में कर रही हैं। यहां तक पहुंचने में उसकी मां बीना राय ने उनका खूब साथ दिया। शुरुआती दौर में, उनकी मां ही वीडियो और रील्स बनाती थी, वे आज भी संचिता का बाखूबी साथ दे रही हैं।
संचिता ने बताया कि वो अपनी पहली फिल्म को लेकर काफी खुश हैं। दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। लीड एक्ट्रेस के रूप में उनका पहली फिल्म में अनुभव बेहतरीन रहा। पहले वे नर्वस और डरी हुई थीं। लेकिन साउथ में जो सम्मान मिला, जो प्यार मिला। उससे डर खत्म हो गया। संचिता कहती हैं, ‘मां ने हमेशा साथ दिया। आगे भी कई और फिल्मों को करना है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्तों का काफी साथ मिला। कई गलत कमेंट्स भी सुनने को मिले लेकिन उसपर कभी ध्यान नहीं दिया।’
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…