संदेहास्पद है सौतेला पुत्र के द्वारा शिक्षक पिता की गोली मारने की घटना, कई बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/ दलसिंहसराय: पिता के जायदाद में हक नही देने पर सौतेले पुत्र द्वारा शिक्षक पिता को गोली मारकर जख्मी कर देने की घटना पुलिसिया जांच में संदेहास्पद प्रतीत हो रही है । पूरे घटना को लेकर वारदात के समय से प्राथमिकी होने तक पुलिसिया जांच में कई ऐसी बातें निकल कर सामने आई हैं जो विराेधाभासी हैं। इससे घटना संदेहास्पद प्रतीत हो रही है।

उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ निवासी रामकृष्ण राय के पुत्र रामसेवक राय ने बताया की एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उजियारपुर थाना क्षेत्र के चंदौली से पीछा करते हुए दलसिंहसराय के कौनेला उपकारा के पास पहुंचने पर उसकी पीठ पर गोली चला दी । भागने के दौरान भी एक गोली चलाई, लेकिन घटनास्थल से गोली का एक ही खोखा पुलिस को मिला है। वही एक गोली शिक्षक रामसेवक राय के पीठ में लगी। वहां घाव के निशान तो बने हैं, लेकिन रामसेवक राय की शर्ट और गंजी में गोली का सुराख नहीं हुआ। ऐसे में सवाल है कि क्या अपराधियों ने उनकी शर्ट और बनियान उतारने के बाद गोली मारी या फिर वे बिना शर्ट व बनियान पहने ही स्कूल जा रहे थे।

पहले से चल रहा विवाद

इस तरह के कई सवाल हैं जो पुलिसिया अनुसंधान के दौरान पूरे मामले को संदेहास्पद बना रहे हैं । इतना ही शिक्षक रामसेवक राय ने पुलिस बताया कि गोली चलाने वाले एक युवक को पहचानते हैं जो मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के ढगरूआ निवासी गिरजा देवी का पुत्र और नोखे राय का नाती अजीत कुमार राय है। पुलिस को दिए लिखित आवेदन में उन्होंने ये बात छुपा ली कि आरोपित युवक अजीत कुमार उनकी पहली पत्नी गिरजा देवी का पुत्र है। उससे से जमीन जायजाद में हक को लेकर विवाद चल रहा है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। ये सब बताने के बजाय उन्होंने कहा कि अजीत दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग फोन पर करता था, नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दे रहा था।

आरोपित घटना के समय घर पर ही था

इस घटना को लेकर जब शिक्षक के द्वारा आरोपित बनाए गए उनके सौतेले पुत्र के ननिहाल में जाकर पड़ताल की गई तो पता चला कि वह बीमार चल रहा है और घर पर ही है। टीम ने जब उसके पिता को गोली मारे जाने की सूचना दी तो वे लोग चौंक गए। शायद उन्हें जानकारी भी नहीं थी। आरोपित अजीत ने स्वीकार किया कि जमीन जायजाद को लेकर उसके पिता के साथ उसका विवाद चल रहा है। कोर्ट में भी मामला चल रहा है। फोन पर भी कई बार बार विवाद होते रहता है। मां को फाइलेरिया हो गया है। अब मुझे पैसे की जरूरत होती है। इसको लेकर पिता से अपना हक मांगा करता हूं, लेकिन गोली चलाने की बात से उसने पूरी तरह इंकार कर दिया।

वहां मौजूद ग्रामीणों ने इस बात का समर्थन किया। घटना के समय और बाद में भी वह दिनभर अपने घर पर ही था। अब देखना है कि पुलिस पूरे मामले को लेकर क्या करती है? इस संबध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह संदेहास्पद लग रहा है। बाबजूद पुलिस हर एक बिंदुओं को ध्यान में रखने हुए जांच कर रही है ।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

10 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

16 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

17 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

17 घंटे ago