बिहार में आरजेडी नेता की गो’ली मारकर ह’त्‍या, सरआम हुई वारदात से दहला रोहतास जिला

बिहार के रोहतास जिले के करगहर थाना अंतर्गत करगहर-फूली पथ नीम डिहरा गांव के समीप स्थित दुलह बाबा के पास रविवार की सुबह आधा दर्जन अपराधियों ने गोली मारकर राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता विजेंद्र यादव की हत्या कर दी। वे करगहर के पूर्व प्रखंड प्रमुख तथा करगहर पैक्स अध्यक्ष भी थे। दो साल पहले भी उनकी हत्‍या की कोशिश की गई थी।

सिर एवं गर्दन में मारी एक-एक गोली

स्वजनों ने बताया कि वे आज सुबह धान की फसल में खाद छिड़कवाने के लिए गए थे कि इसी दौरान सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। एक गोली उनके सिर में एवं एक गोली उनके गर्दन पर मार दी। इससे उनकी मौत (Shot Dead) घटनास्थल पर ही हो गई।

जांच आरंभ, घटना का कारण पता नहीं

घटना की खबर मिलते ही लोग दौड़ पड़े। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

दो साल पहले भी उनपर हुआ था हमला

बताया कि लगभग दो साल पहले भी स्थानीय बाजार में सेमरी मोड़ के पास उन्पर जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन वे बाल-बाल बच गए थे। तब पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कोई व्यस्था नहीं की।

घटना-स्‍थल पर भारी भीड़ जमा

हत्या के बाद परिवार में मातम छा गया है। आसपास के लोग सांत्वना देने का प्रयास कर रहे हैं। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। लोगों में जिले की कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति को लेकर रोष है। उधर, पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी का दावा कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

57 मिनट ago

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

14 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

15 घंटे ago