मधेपुरा SP का मोबाइल कालगर्ल के पास कैसे पहुंचा? शिवदीप लांडे ने इन पांच बिंदुओं की रिपोर्ट 36 घंटे में मांगी

मधेपुरा एसपी के सरकारी मोबाइल की चोरी मामले में कालगर्ल कनेक्शन का वीडियो वायरल होने के बाद कोसी रेंज के डीआइजी शिवदीप वामनराव लांडे ने सुपौल एसपी के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। गठित कमेटी को पूरे मामले की जांच कर 36 घंटे के अंदर रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया है। जबकि महिला का वीडियो बनाकर लीक करने वाले कर्मी व पदाधिकारी को भी चिह्नित कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर डीआइजी ने जांच का आदेश दिया है। कमेटी में सुपौल के एसपी डी अमरकेश, सहरसा के डीएसपी मुख्यालय एजाज हाफिज मणि, मधेपुरा सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार एवं सहरसा महिला थाना की थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री शामिल है।

क्या है मामला

गत दिन मधेपुरा एसपी का मोबाइल चोरी हो गया था। डीआइजी ने जब मोबाइल पर काल लगाया तो स्वीच आफ आने के बाद टेक्निकल सेल की मदद से मोबाइल की खोज शुरू की गई। पता चला कि मोबाइल का लाेकेशन सहरसा है। जिसके बाद एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया। महिला का वीडियो बनाया गया जिसमें महिला कह रही है कि मधेपुरा के मुख्यालय डीएसपी के यहां कालगर्ल भेजते थे। पैसे नहीं देने पर लड़की ने मोबाइल की चोरी कर ली। यह वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जांच शुरू की गई।

डीआइजी ने क्या दिया है आदेश

डीआइजी ने जारी आदेश में कहा है कि इंटरनेट मीडिया व समाचार पत्रों में मधेपुरा के डीएसपी मुख्यालय अमरकांत चौबे के संबंध में कालगर्ल संबंधी समाचार प्रकाशित किया गया है। डीएसपी मुख्यालय के पास से एसपी मधेपुरा का मोबाइल चोरी होना तथा उसे कालगर्ल के पास से बरामद होने का उल्लेख किया गया है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है।

इन बिंदुओं पर होगी जांच

  • – डीएसपी मुख्यालय मधेपुरा द्वारा बयान दिया गया है कि पुलिस अधीक्षक का मोाबइल मेरे पास था जो चोरी हो गया। मोबाइल चोरी होने से लेकर नया खरीदने तक विहित प्रक्रिया अपनाई गई थी। जबकि मधेपुरा एसपी द्वारा बताया गया कि उनके आने के बाद पुराना वाला ही मोबाइल दिया गया। इन दोनों के कथनों में विरोधाभाष है। उन्होंने मोबाइल व मोबाइल सिम के संबंध में तथ्यात्मक जांच का आदेश दिया है।
  • – प्रसारित खबर में वायरल वीडियो देखी जा रही है। जिस कारण महिला के संबंध में विस्तृत जांच करें उसके संबंध में घटना के बारे में बताया जा रहा है वह महिला क्या करती है तथा डीएसपी मुख्यालय के पास कैसे आना-जाना होता था।

  • – महिला द्वारा बताये जा रहे बातों को किसके द्वारा और कहां रिकार्ड किया गया। इस संबंध में विस्तृत जांच की जाय तथा वीडियो कहां से लीक हुआ इसका भी पता किया जाय।
  • – घटना के संबंध में महिला का वीडियो बनाए जाने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को चिह्नित कर यह पता करने को कहा गया है कि किसके आदेश पर उनके द्वारा वीडियो बनाया गया।
  • – इस प्रकरण में दोषी पाए जाने वालों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चत की जाय।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

38 मिनट ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

52 मिनट ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

1 घंटा ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

2 घंटे ago

डबल मर्डर मामले में तीन नामजद ईनामी बदमाश गिरफ्तार,  25-25 हजार का इनामी है गिरफ्तार तीनों अभियुक्त

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में बीते 7…

2 घंटे ago