समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के कुलदीप मार्केट में चकबहाउद्दीन पंचायत के मुखिया सियाराम राय उर्फ बबली राय की बाइक की डिक्की से बदमाशों ने रुपयों वाला झोला उड़ा लिया। मुखिया के अनुसार, झोला में 5.79 लाख रुपये था। मुखिया ने अपने निजी खाता से उक्त रुपये शहर स्थित एसबीआई शाखा से निकासी की थी। डिक्की से रुपये निकालने की घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की बताई गई है।
हालांकि रुपये उड़ा लेने की जानकारी मुखिया को घर पहुंचने के बाद शाम में हो सकी। मामले को लेकर शनिवार को मुखिया ने पहले उक्त मार्केट में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पाया कि डिक्की से रुपये निकालने व बदमाश के भागने की घटना कैद है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…