बिहार के गोपालगंज में प्रेम-प्रसंग में एक युवक को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है. युवक पर पिटाई का आरोप प्रेमिका के परिजनों पर लगा है. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समइल गांव की है. घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखकर गोरखपुर रेफर कर दिया है.
बताया जा रहा है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समइल गांव निवासी स्व. जगदीश दुबे का 22 वर्षीय पुत्र जितेश दुबे को एक लड़की से काफी दिनों से प्यार करता था. दोनों परिजनों से छुप-छुप कर मिला करते थे. फोन पर बाते किया करते थे. इसी बीच दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में प्रेमिका के परिजनों को पता चल गया. आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों द्वारा अपने घर बुलाया और उसके प्रेमी युवक की घर में बंद जमकर पिटाई की गई.
पिटाई से घायल युवक की स्थिति गंभीर हो गई. जिसे देख प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी और चोरी के आरोप में पुलिस के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी अवस्था में युवक को बरामद किया और इलाज के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंची, जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही. वहीं घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
वहीं इस मामले में स्थानीय थानाध्यक्ष छोटन कुमार की माने तो प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है. देर रात फोन कर घर में चोर घुसने की जानकारी दी गई थी. जहां पहुंचने पर युवक को जख़्मी अवस्था मे पाया गया. जिसे तत्काल के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल किसी ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है. पुलिस फोन कॉल की सीडीआर और टेक्निकल सेल की मदद से जांच कर रही है.
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…