Bihar

शराब तस्‍करी का नायाब तरीका, पुल‍िसवाले भी नहीं पकड़ सकते 50 लाख की शराब, अगर ना पलटती ट्रक तो..

कहावत है तू डाल डाल तो मैं पात पात! शराबबंदी वाले बिहार में पुलिस और शराब तस्करों के बीच कुछ इसी तरह नाता है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां कचरे से लदा एक ट्रक पलट गया, जिसके बाद काफी देर तक ट्रक ऐसे ही पलटा रहा. जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो क्रेन से ट्रक हटवाया गया, लेकिन जब ट्रक की जांच की गई तो सबके होश उड़ गए. ट्रक के अंदर से लाखों के विदेशी शराब बरामद किए गए.

मामला मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के डुमरी फरदो का है, जहां एक ट्रक पलट गया. ट्रक का कचरा रोड पर फैल गया, जिसके बाद ड्राइवर और खलासी दोनों फरार हो गया. वहीं, मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई.

पुलिस ने ट्रक को उठवाने का काम शुरू किया. ट्रक उठवाने के बाद चालक व खलासी की खोजबीन की गई, लेकिन वे नहीं मिले. जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने ले आई. वहां छानबीन के दौरान पुलिस की नजर ट्रक पर रखे कचरे की ओर गई. शक के आधार पर पुलिस ने कचरे की तलाशी लेनी शुरू की तो ट्रक में बने तहखाने का पता लगा. पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो भीतर में रखी भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. बरामद शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि धंधेबाजों ने ट्रक के भीतर तहखाना बना रखा था. उसमें शराब भरकर कचरा लोड किया गया था ताकि, पुलिस वहां तक पहुंच ही नहीं सके. पुलिस बरामद शराब की पेटियों व बोतलों की गिनती कर रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक पर हिमाचल प्रदेश का नंबर लगा हुआ था. इधर, सदर थानाध्यक्ष का कहना है कि कचरा लदे ट्रक के पलटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और इसी की छानबीन में शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है. जांच की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

4 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

19 घंटे ago