बिहार के महिला विकास निगम की एमडी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वे एक कार्यक्रम में मौजूद थीं. इस दौरान एक छात्रा ने उनसे फ्री सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए जाने को लेकर सवाल पूछा.
छात्रा के सवाल के जवाब में आईएएस अधिकारी हरजोत कौर ने जो जवाब दिया, अब उसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. हरजोत कौर ने छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि- मांग कभी खत्म नहीं होती. आज फ्री सैनिटरी पैड मांगे जा रहे हैं कल को निरोध भी फ्री देना होगा.
दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से यूनिसेफ सेव द चिल्ड्रन और प्लान इंटरनेशनल के तहत ‘सशक्त बेटी समृद्ध बिहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में 9वीं और 10वीं क्लास की छात्राएं भी मौजूद थीं. इस दौरान छात्राएं महिला विकास निगम की एमडी हरजोत कौर से अपने मन के सवाल कर रही थीं.
एक छात्रा ने सवाल किया कि सरकार सबकुछ दे रही है. पोशाक (यूनिफॉर्म) दे रही है, छात्रवृत्ति दे रही है तो क्या 20-30 रुपये का सैनिटरी पैड नहीं दे सकती है? वीडियो में छात्रा के इस सवाल पर कार्यक्रम में मौजूद लोग तालियां बजाते नजर आ रहे हैं.
इस सवाल का जवाब देते हुए हरजोत कौर ने कहा, ”इस सवाल पर बहुत तालियां बजाई जा रही हैं. क्या इन मांग का कोई अंत है. 20 और 30 रुपये का सैनिटरी पैड भी दे सकते हैं, कल को जींस-पैंट भी दे सकते हैं, परसों को सुंदर जूते क्योंं नहीं दे सकते हैं और अंत में परिवार नियोजन की बात आएगी तो निरोध भी मुफ्त में ही देना पड़ेगा. है ना, सब कुछ मुफ्त में लेने की आदत क्यों है.”
हरजोत कौर आगे कहती हैं कि सरकार से लेने की जरूरत क्या है. अपने आप को इतना संपन्न करो कि सरकार से कुछ लेने की जरूरत ही न हो. ये जो सोच है वो गलत है. सरकार बहुत कुछ दे रही है. इस पर छात्रा कहती है कि सरकार वोट लेने आती है. इसके जवाब में हरजोत कौर कहना था कि मत दो तुम वोट, बन जाओ पाकिस्तान. वोट तुम पैसे के एवज में देती हो, सुविधाओं के एवज में देती हो.
बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…
पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…