उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आश्वासन पर राज्य भर के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत कर्मियों की 11 दिनों से चल रही हड़ताल स्थागित हो गई। बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम रोजगार देने के पक्ष में हैं। आपलोग हड़ताल वापस लीजिए। उन्होंने कहा कि आपकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेंगे। उप मुख्यमंत्री के आश्वासन पर हड़ताल को स्थगित कर दी गई है। सभी कर्मी बुधवार की सुबह से कार्य पर आ जाएंगे। बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बताया कि तेजस्वी यादव हमसब के साथ हैं। सभी मांगों को उन्होंने गंभीरता से सुना।
दो दिनों में पटना को बना देंगे स्वच्छ
पटना नगर निगम के प्रशासक अनिमेश कुमार पराशर ने बताया कि दो दिनों में पटना शहर को स्वच्छ बना दिया जाएगा। गली-गली से कचरे के ढेर को हटा दिया जाएगा। कचरे वाले स्थल पर चूना-ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। दिनरात कार्य चलेगा। सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
आज से डोर टू डोर कचरा उठेगा
डोर टू डोर कचरा का उठाव आज से होने लगेगा। पटना नगर निगम के सभी 75 वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठाव शुरू हो जाएगा। आउटसोर्स कर्मी अब बिना भय के कचरा उठाएंगे। आउटसोर्स कर्मी हड़ताल में शामिल नहीं थे। उसके बाद भी डोर टू डोर कचरा उठाव का कार्य ठप था।
पटना नगर निगम मुख्यालय मौर्यलोक में हड़ताली कर्मियों के धरना प्रदर्शन के कारण व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। धारा 144 लागू रहने के बाद भी निगम के हड़ताली कर्मी मौर्या टावर के गेट पर जमे रहे। पटना सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी ने सोमवार की शाम धारा 144 लागू करने संबंधित आदेश जारी किया था। इसके बाद भी कर्मियों पर कोई असर नहीं पड़ा।
वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…