National

समस्तीपुर में बिजली संचालित मशीन से चारा काटने के दौरान करंट लगने से होमगार्ड जवान की मौत

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नकुनी गांव में मंगलवार की देर शाम चारा मशीन में विद्युत धारा प्रवाहित हो जाने से 53 वर्षीय होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त गांव के 53 वर्षीय होमगार्ड जवान रामाकांत महतों मंगलवार की शाम करीब 6 बजे पशु के लिए चारा विद्युत संचालित मशीन से काटने गए।

लेकिन वे ज्योंहि स्विच ऑन कर मशीन में चारा डालने लगे कि खंड का जोर का झटका लगा। जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। हालांकि परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी। थाना अध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि चारा काटने वाली मशीन से उन्हें करंट लगा है उनके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है होमगार्ड के कमांडेंट को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago