Bihar

बिहार: नाव पर ही पोकलेन मशीन लेकर नदी में घूमते हैं बालू माफिया, देखकर पुलिस भी अचंभे में

बालू माफिया पर काबू पाने के लिए पहले ड्रोन कैमरे लगाए गए ताकि निगरानी की जा सके। कुछ दिन तो ठीक रहा फिर सबकुछ मैनेज कर लिया गया। अब पुलिस-प्रशासन को नदी में पेट्रोलिंग करने के लिए हाई स्पीड मोटर बोट दी गई है। जब पेट्रोलिंग करने नदी के बीच में टीम गई तो उनकी आंखें फटी रह गई। बालू माफिया नाव पर पोकलेन मशीन लेकर घूम रहा था। पहले तो बाल्टी से बालू को निकाल नाव में भरा जाता था, अब तो पूरी की पूरी गाड़ी लेकर नाव पर घूम रहा है। सैकड़ों नावों में बालू को भरकर यूपी के बॉर्डर पहुंचा दिया जाता है। जहां इनकी मुंह मांगी कीमत मिलती है।

नदी में नाव पर पोकलेन मशीन

बिहार के भोजपुर में बालू माफिया और पुलिस के बीच लुकाछिपी का लगातार खेल जारी है। बालू माफिया एक से बढ़कर एक नई तरकीब अपना रहे हैं। भोजपुर पुलिस के अधिकारी भी अचंभे में हैं। कोईलवर थाना क्षेत्र के सुंधा टॉप से जुड़ा हुआ है, जहां की खनन माफिया नाव पर पोकलेन के सहारे बालू की निकासी कर रहे थे। पोकलेन मशीन को जब करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफिया में हड़कंप है। कोइलवर और उसके आसपास का इलाका कई वर्षों से अवैध बालू खनन के लिए चर्चित रहा है।

बालू माफिया के लिए हाई स्पीड बोट

लगातार अवैध खनन से भोजपुर जिला प्रशासन परेशान है। अब हाई स्पीड मोटर बोट से निगरानी की जा रही है। गंगा नदी और सोन नदी के बीच जिला प्रशासन की टीम भोजपुर पुलिस के साथ मुस्तैद है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पांच हाई स्पीड मोटर बोर्ड की खरीदारी की गई है। इसका विधिवत ट्रायल करके नदी में पेट्रोलिंग के लिए उतार दिया गया। बड़हरा और कोइलवर थाने की पुलिस ने सोन और गंगा नदी में बोट के सहारे पेट्रोलिंग की। सिवान और पटना की तरफ से आने वाले अवैध खनन माफिया में दहशत है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

7 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago