Bihar

बिहार से कोलकाता जा रही बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल कर मारा, भीड़ ने लगाई आग

बिहार के नवादा जिले में यात्री बस ने बाइक सवार युवकों को रौंद डाला. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. पटना-रांची एनएच 31 पर रजौली थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी के समीप चितरकोली गांव के समीप यह दुर्घटना हुई. हादसे में बाइक सवार चितरकोली निवासी कृष्णा यादव के पुत्र शंकर यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि एकंबा गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र मनोज यादव की मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई.

बुरी तरह से घायल मनोज को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में उसे सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने के पहले ही उनकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि दुकान बंदकर दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे,उसी दौरान यह घटना हुई.

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और हादसे की वजह बनी बस को फूंक डाला. यात्रियों को बस से उतार कर ग्रामीणों ने जबरन बस को फूंक डाला. बस धू-धूकर जल गई. इस दौरान घटनास्थल पर स्थिति बेकाबू हो गयी जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस को बुलाया गया. मौके पर एसटीएफ के जवानों को भी उतारा गया है.

दुर्घटना के बाद चालक सहित अन्य स्टाफ बस को छोड़कर फरार हो गए. जिस बस से टक्कर के बाद उसे जलाया गया वह अर्चना बस बिहारशरीफ से कोलकाता जा रही थी. बस पर सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. फिलहाल स्थानीय प्रसाशन के द्वारा बस यात्रियों को दूसरे बस से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago