Bihar

बिहार में शराबबंदी कानून के तहत जब्त वाहनों की होगी ऑफलाइन नीलामी, अब आम लोग भी खरीद सकेंगे वाहन

बिहार में मद्य निषेध विभाग ने शराबबंदी कानून के तहत जब्त किये गये वाहनों की नीलामी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है. वाहनों की नीलामी अब सीधे जिलास्तर पर ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत होगी, जिसमें आम लोग भी नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे. नीलामी प्रक्रिया में बदलाव किये जाने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है.

गोपालगंज के उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इसके पहले भी ऑफलाइन बोली प्रक्रिया के तहत नीलामी होती थी, लेकिन बीच में कुछ महीनों के लिए एमएसटीसी पोर्टल के जरिए वाहनों की नीलामी चल रही थी. लेकिन, एक फिर जिलास्तर पर ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत वाहनों की नीलामी होगी, जिससे अब आम लोग भी नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.

27-28 सितंबर को होगी 98 वाहनों की नीलामी

गोपालगंज में उत्पाद विभाग को 98 वाहनों की नीलामी कराने के आदेश मिल चुके हैं. आगामी 27 और 28 सितंबर को वाहनों की नीलामी होगी. नीलामी प्रक्रिया में बदलाव किये जाने के बाद पहली बार कलेक्ट्रेट में ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत वाहनों की नीलामी होगी. नीलामी में हिस्सा लेनेवाले लोगों को पहले आवेदन करना होगा और फिर फॉर्म भरना होगा, उसके बाद नीलामी की तिथि को उन्हें आमंत्रित किया जायेगा. जिस वाहन पर जिसकी अधिक बोली होगी, उसके वाहन सौंपा जायेगा.

जानें क्या है एमएसटीसी

एमएसटीसी भारत सरकार की मान्यता प्राप्त वेबसाइट है, जिसके जरिए स्क्रैप की नीलामी होती है. एमएसटीसी को ‘मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन लि.’ कहा जाता है. एमएसटीसी से वही लोग वाहनों की नीलामी में हिस्सा लेंगे, जिनकी कंपनी रजिस्ट्रर्ड है और तीन साल पुरानी है. ऐसे में एमएसटीसी के जरिए शराबबंदी कानून के तहत नीलामी होनेवाली वाहनों की खरीदारी आम लोग नहीं कर पा रहे थे, जिससे कई वाहन थानों में पड़ी रह गयी

थानों में वाहन रखने की जगह नहीं

शराबबंदी कानून के तहत हर रोज वाहन पकड़े जा रही है. उत्पाद विभाग और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. लिहाजा जब्त किये गये वाहनों को लगभग सभी थानों के मालखाना और परिसर भरे हुए हैं. थानों के पास जगह नहीं है कि जब्त किये गये वाहनों को रख सके, इसलिए मद्य निषेध विभाग ने वाहनों की नीलामी प्रक्रिया को सरल बनाते हुए बिक्री की प्रक्रिया तेज कर दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

1 घंटा ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

6 घंटे ago

उपेक्षा की ‘ICU’ में देशी चिकित्सा पद्धति, संसाधनों की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर जिला संयुक्त औषधालय, एक भी कंपाउंडर नहीं

समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…

7 घंटे ago