Bihar

बेगूसराय गो’लीकांड: ट्रेन से गर्लफ्रेंड को WhatsApp करते ही धराया नागा, लिखा था- डॉन नागा को पकड़ना मुश्किल ही नहीं…नामुमकिन

बेगूसराय गोलीकांड में मुख्य आरोपी जमुई से पकड़ा गया। फरार होने के बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज किया था कि डॉन नागा को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। यही मैसेज उसके पकड़े जाने का कारण बन गया। पकड़े जाने पर उसने बताया कि अन्य आरोपी युवराज के साथ उसकी बहस हो गई कि जो ज्यादा क्राइम करेगा, वही बेगूसराय पर राज करेगा। इसके बाद ही दोनों ने 25 KM तक गोलियां चलाई थीं।

दरअसल, गोलीकांड के बाद CCTV से पहचान आरोपी केशव उर्फ नागा की पहचान की गई थी। उसके बाद से ही उसका फोन सर्विलांस पर था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज किया जिसके जवाब में गर्लफ्रेंड ने लिखा- अपराध कर भागना गलत है, तुमने गलत किया है। पुलिस ने नागा के मोबाइल का लोकेशन पता किया। इस दौरान मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में उसके सवार होने की पता चली। तुरंत इसकी सूचना जमुई एसपी को दी गई। इधर मौर्य एक्सप्रेस रात नौ बजे गिद्धौर रेलवे स्टेशन पार कर चुकी थी।

सादे लिबास में अरेस्ट करने स्टेशन पहुंची थी पुलिस

एसपी शौर्य सुमन ने झाझा थानाध्यक्ष को आरोपी का फोटो देकर झाझा स्टेशन पर ट्रेन में सादे कपड़े में सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि झाझा स्टेशन पर रुकते ही बोगी के गेट पर खड़ा केशव उर्फ नागा दिखाई पड़ा। उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। आरोपी नागा ट्रेन से अपनी फुआ के घर देवघर जा रहा था।

जमुई एसपी शौर्य सुमन ने केशव की गिरफ्तारी को लेकर बताया कि झाझा थाना अध्यक्ष ने बताया- गिरफ्तार नागा ने अपने गर्लफ्रेंड को वाट्सअप पर मैसेज किया था कि डॉन नागा को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। यहीं मैसेज उसकी गिरफ्तारी का सुराग बन गया।

वर्चस्व को लेकर नीतीश व युवराज ने की गोलीबारी

गिरफ्तारी के बाद जमुई पुलिस के समक्ष बेगूसराय गोलीकांड का आरोपी नागा ने पूरे घटनाक्रम की बात बताई। जिसमें नागा ने बताया कि 13 सितंबर को नीतीश और युवराज अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई कि जो ज्यादा क्राइम करेगा, वही बेगूसराय पर राज करेगा।

इसी बात को लेकर दोनों अलग-अलग बाइक पर अपने साथियों के साथ निकले और गोधना के पास नीतीश कुमार, पिढौली गौतम कुमार,आधारपुर के पास विशाल सोलंकी,अयोध्या चौक आधारपुर के पास दीपक कुमार, बगराहाडीह के पास रोहित कुमार, बगराहाडीह कार्बन फैक्ट्री के पास चंदन कुमार, मल्हीपुर चौक थर्मल गेट के पास भरत यादव, रंजीत यादव,जीतो यादव तथा मल्हीपुर चौक थर्मल गेट के प्रशांत कुमार सहित 11 लोगों को गोली मार दिया। जिसमें चंदन कुमार की मौत हो गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

6 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

11 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

21 घंटे ago