समस्तीपुर :- कर्मियों की भारी कमी से जूझ रहे समस्तीपुर नगर निगम को शुक्रवार को एक साथ 24 नए कर्मी मिले। इन कर्मियों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में योगदान भी कर लिया। योगदान के दौरान सभी नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी से मिले और अपना परिचय देने के साथ नियुक्ति पत्र दिखाया।
इस बीच कार्यालय के प्रभारी प्रधान लिपिक सह लेखापाल जितेन्द्र झा ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को नगर निगम की कार्यप्रणाली व नगरपालिका अधिनियम की विभिन्न धाराओं में निहित प्रावधानों की जानकारी दी। इन कर्मियों की बहाली दार्जिलिंग की आउटसोर्सिंग एजेंसी इनवाइरॉन सॉल्यूशन से की गई है। एमटीएस (मल्टी टास्टिंग स्टॉफ) के पद पर कर्मियों की बहाली की गई है।
योगदान देनेवाले कर्मियों में अनिल कुमार, राजेश रंजन, अविनाश कुमार महतो, प्रशांत कुमार, रंजन कुमार, मो. अशरफ इमाम, सुमन कुमार सौरभ, सोनू कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार, सिंटू कुमार, स्वाति कुमारी, रश्मि रंजन, सोनी पल्लवी, मंजय कुमार, सुशील कुमार, रिजवंद सिद्दीकी, अर्निका वर्मा, मोना कुमारी, कोमल कुमारी, शिल्पा राज, कृष्णा भारती, संजीत कुमार, मोना कुमारी।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…