National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी देगी BJP, इस राज्य में हुआ ऐलान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को जन्म दिन मनाने के लिए नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी और ‘बेबी किट’ उपहार में देने सहित कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है.

सोने की अंगूठी के साथ मिलेगा ‘बेबी किट’

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर 17 सितंबर को जन्मे बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी. प्रत्येक अंगूठी का वजन करीब दो ग्राम होगा. केंद्रीय मत्स्य पालन राज्य मंत्री एल मुरूगन यहां रोयापुरम स्थित आरएसआरएम अस्पताल में लाभार्थियों को सोने की अंगूठी के साथ ‘बेबी किट’ उपहार में देंगे.

साथ ही, वह मोदी का 72वां जन्म दिन मनाने के लिए कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 750 किग्रा मछली वितरित करेंगे. इस विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन करते हैं. भाषा सुभाष माधव

शुरू होगा 15 दिवसीय रक्तदान अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत होगी. इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों से रक्तदान करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप या ई-रक्तकोष पर पंजीकरण कराने का आग्रह किया है.

रक्तदान अमृत महोत्सव एक अक्टूबर तक चलेगा जिसे राष्ट्र्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है. एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, इस अभियान के तहत एक दिन में रक्त की लगभग एक लाख इकाई एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है.

इसके अलावा लोगों को नियमित रक्तदान करने के प्रति जागरूक किया जाएगा. रक्त की एक इकाई का अर्थ होता है 350 मिलीलीटर. मांडविया शनिवार को सफदरजंग अस्पताल पर स्थापित शिविर में रक्तदान करेंगे.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, देशभर में रक्तदान अमृत महोत्सव की शुरुआत होगी. आइये हम रक्तदान करें और मानवता की सेवा करें. आरोग्य सेतु ऐप या ई रक्तकोष पर पंजीकरण किया जा सकता है.’

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

5 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

10 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

20 घंटे ago