Bihar

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऐसा क्या ट्वीट कर दिया जिसे पल भर में करना पड़ा डिलीट…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पटना. केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया. हालांकि ट्वीट को उन्होंने पल भर में हटा भी दिया. दरअसल, गिरिराज सिंह ही नहीं बल्कि भाजपा के सभी नेता बेगूसराय में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. इसी को लेकर गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसे पल भर बाद ही उन्होंने हटा दिया.

क्या था ट्वीट में ऐसा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अमिताभ बच्चन और संजय दत्त की फिल्म कांटे का एक सीन शेयर किया. इस सीन के जरिए उन्होंने बीते मंगलवार को बेगूसराय में हुए गोलीकांड को लेकर सरकार पर निशाना साधा. वीडियो को ट्वीट करते हुए गिरिराज सिंह ने एक लाइन लिखी- “जंगलराज की गोली जाति देख कर अपना निशाना खुद ढूंढ लेती है जानी.” इस ट्वीट को ज्यादा लोग अभी देख पाते कि डिलीट भी कर दिया गया. हालांकि इसके पहले कई लोग देख चुके थे.

अब कर दी ये मांग

इस बीच, मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने फायरिंग की घटना को आतंकी हमला करार दिया है. उन्होंने सरकार पर असली आरोपियों को छिपाने का आरोप लगाया है. गिरिराज सिंह ने मांग की है कि घटना की सीबीआई या NIA से जांच करायी जाए. गिरिराज सिंह ने कहा है कि बेगूसराय में हुई फायरिंग की घटना के पीछे आतंकवादियों का हाथ है. सरकार अपराधियों का असली नाम छिपाकर दूसरे का नाम सामने ला रही है. गिरिराज ने कहा कि वारदात के पीछे जो असली अपराधी हैं, उन्हें सरकार बचाने की कोशिश कर रही है.

तुष्टिकरण की नीति अपना रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए साल 2013 में पटना के गांधी मैदान में सीरिलय ब्लास्ट हुए थे. कुछ ही महीने पहले पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई का टेरर मॉड्यूल भी सामने आया, जो भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश रच रहा था. ये सभी घटनाएं साबित करती हैं कि बेगूसराय में हदशत फैलाने के लिए आतंकी हमला किया गया. उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि बेगूसराय गोलीकांड की घटना की जांच सीबीआई या NIA से कराई जाये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुष्टिकरण की नीति अपना रहे हैं, उनपर बिहार की जनता को भरोसा नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

9 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

10 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

13 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

13 घंटे ago