Bihar

तेजस्वी ने मंच से कर दिया एलान, स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी

बिहार में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस बात की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को दी है। तेजस्वी यादव ने आरा में मेंटल हॉस्पीटल के अद्घाटन के दौरान इसकी घोषणा की है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिहार के पहले मेंटर हॉस्पीटल के उद्घाटन करने के लिए आरा पहुंचे थे। जहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े पदों भरेगी। तेजस्वी ने बताया कि फिलहाल 17 हजार पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है और जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े 60 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

तेजस्वी ने बताया कि इस साल के अंत तक पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट कैडर का सृजन कर लिया जाएगा। जिससे बिहार के युवाओं और बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। हर वार्ड के लिए आशा कार्यकर्ता का चयन किया जाएगा। करीब 60 हजार से अधिक रिक्तियों को भरने की कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में जितनी भी रिक्तियां हैं उसे भरने की कार्रवाई की जा रही है। लगभग 17 हजार पदों के लिए विज्ञापन निकाला जा चुका है।

बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह एलान किया था कि बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो वे 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। उधर, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने भी तेजस्वी से एक कदम आगे बढ़कर घोषणा किया कि तेजस्वी ने तो सिर्फ 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन हम आने वाले समय में 20 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। अब जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गई है तेजस्वी यादव अपने उस वादे को निभाने में जुट गए है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

4 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

4 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

19 घंटे ago