Samastipur

चैता हाईस्कूल के छात्र का गला रेतने के मामले में तीसरा आरोपी धराया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/अंगारघाट :- अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी पंचायत स्थित रामाज्ञा उच्च विद्यायल चैता के छात्र का गला रेतने के मामले में नामजद तीसरे नाबालिक आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया। इस संबंध में अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्य ने बताया कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहगीर निवासी आरोपी को भागने के क्रम में डिहुली गांव स्थित समस्तीपुर रोसड़ा सड़क से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में छात्र विश्वजीत का गला रेतने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इससे पूर्व दो नाबालिक आरोपी को पकड़ा जा चुका है। जिसे पुलिस ने पहले ही रिमांड होम भेज दिया है। बताते चलें कि सीट पर बैठने व सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago