Bihar

सीएम नीतीश आज करेंगे शिक्षा विभाग की समीक्षा, सातवें चरण की शिक्षक बहाली पर हो सकता है अहम फैसला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान सातवें चरण की शिक्षक बहाली पर अहम फैसला लिया जा सकता है। इस बैठक में सभी जिलों से आई शिक्षकों के रिक्त पदों की सूची पर विचार किया जाएगा। साथ ही शिक्षक भर्ती की नई नियमावली के प्रारूप पर भी चर्चा की जाएगी। बिहार में सीटेट और बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की शिक्षक बहाली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बिहार शिक्षा विभाग ने विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की है, जिसे समीक्षा बैठक के दौरान सीएम नीतीश के समक्ष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से रखा जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 49 हजार पद रिक्त हैं। जबकि माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के रिक्त पदों की संभावित सूची अभी प्राप्त हुई है, जो करीब 80 हजार है। छठे चरण की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन शिक्षकों के रिक्त पदों की वास्तविक संख्या प्राप्त होगी।

संभावना जताई जा रही है कि सातवें चरण की शिक्षक बहाली के लिए बन रही नई नियमावली के प्रारूप पर भी बैठक में चर्चा होगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री विभाग को दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं। साथ ही सातवें चरण की शिक्षक भर्ती कब शुरू होगी इस पर भी स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

26 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

46 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

1 घंटा ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago