Bihar

बिहार के सभी DM, SSP और SP को निर्देश, मोबाइल और ई-मेल पर भेजे जाएं चरित्र प्रमाण पत्र

बिहार के लोगों को अब पुलिस विभाग से चरित्र प्रमाण पत्र के लिए लोगों को अब कार्यालयों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आनलाइन आवेदन के बाद अब प्रमाण पत्र की प्राप्ति भी घर बैठे हो सकेगी। अब आवेदक को उनके मोबाइल और ई-मेल पर चरित्र प्रमाण पत्र की डिजिटल कापी मिल जाएगी। गृह विभाग ने सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी को इस बाबत निर्देश जारी करने को कहा है। बिहार लोक सेवा के अधिकार के तहत 14 दिनों में चरित्र प्रमाण-पत्र की आनलाइन कापी मोबाइल व ई-मेल पर भेजनी है।

घर बैठे मिलेगी डिजिटल कापी 

पहले चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए थानों का चक्कर लगाना पड़ता था। पिछले साल गृह विभाग ने चरित्र प्रमाण-पत्र बनाने के लिए  राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) की मदद से सर्विस प्लस पोर्टल बनाया जिसके बाद चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था शुरू की गई। अब आनलाइन आवेदन के साथ प्रमाण-पत्र बन जाने पर उसकी डिजिटल कापी भी घर बैठे मिल सकेगी।

सर्विस पोर्टल पर भरना है आनलाइन फार्म

इसके लिए आवेदकों को सर्विस प्लस पोर्टल पर जाकर आनलाइन फार्म भरना होता है। फार्म में ही नाम, पता आदि के साथ मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी की जानकारी देनी है। जिस मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी की जानकारी आवेदन में दी जाती है, उसी पर चरित्र प्रमाण-पत्र की डिजिटल कापी भेजी जाएगी।

देरी होने पर पदाधिकारी पर लगेगा अर्थदंड 

आनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए दो सप्ताह की समयसीमा तय की गई है। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पत्र प्राप्ति के 14 कार्यदिवस के अंदर प्रमाण पत्र बनाने का प्रविधान है। ऐसा न करने पर संबंधित दोषी पदाधिकारी पर प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से अर्थदंड लगाया जाएगा। एकमुश्त कम से कम 500 रुपये और अधिकतम पांच हजार रुपये तक अर्थदंड वसूलने का प्रविधान है। गृह विभाग ने इसकी मानीटरिंग भी करने का निर्देश अफसरों को दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

15 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

15 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

23 घंटे ago