बाराचट्टी (गया). कोलकाता की वन जीव अपराध शाखा की टीम और एसएसबी कंपनी ने गया के जीटी रोड मायापुर से भारी मात्रा में वन प्राणी पेंग्विंग की खाल बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त पेंग्विंग के खाल का अनुमानित बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस संबंध में रेंजर विवेकानंद स्वामी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद एसएसबी की मदद से चली कार्रवाई में बरामदगी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पकड़े गये लोगों की पहचान झारखंड के कोडरमा के शकलदेव दास व चतरा के मोहम्मद शाहीन के रूप में की गयी है. ये लोग चतरा जिले के सिमरिया जंगल से खाल लेकर बाराचट्टी में एक तस्कर को देने आ रहे थे. इस दौरान पकड़े गये. पकड़े गये लोगों ने बताया कि ये खाल भूटान और चीन जाता है. जहां इसका बाकी शक्तिवर्धक दवाई के रूप में उपयोग किया जाता है.
जब्त पेंग्विंग के खाल का अनुमानित बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये बताया जा रहा है. रेंजर विवेकानंद स्वामी ने बताया कि पकड़े गये तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जायेगा. वहीं, एक तस्कर रवि कुमार मौके से भाग गया. तस्कर झारखंड के चतरा जिला के सिमरिया के जंगलों से इस वन्य जीव के खाल को लाकर विदेश भेजने की फिराक में थे. इसी बीच बाराचट्टी थाना इलाके में वे दबोच लिए गए.
अधिकारियों के अनुसार पैंगोलिन की खाल से शक्तिवर्धक दवा का निर्माण किया जाता है, जिसकी कीमत काफी होती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इससे निर्मित दवा की डिमांड है. इसे लेकर ही पैंगोलिन यानी वज्रकीट के खाल की तस्करी देश से लेकर विदेशों तक में तस्करों के माध्यम से की जाती है. अग्रतर कार्रवाई जारी है.
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…