Bihar

बिहार कैबिनेट की बैठक में 16 एजेंडों पर मुहर, 20 लाख नौकरी और रोजगार पर बड़ा फैसला

बिहार की राजधानी पटना में बिहार कैबिनेट की बैठक (Bihar Cabinet Meeting) खत्म हो चुकी है. बैठक में सबसे बड़ा फैसला नौकरी को लेकर हुआ है. नीतीश कुमार की कैबिनेट 20 लाख नौकरी देने की तैयारी में है. आज की इस कैबिनेट की बैठक में 16 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है. कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग की बैठक कर रहे हैं. मुख्यमंत्री की बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ब्रीफिंग करेंगे.

युवाओं को नौकरियों का तोहफाः

कैबिनेट की बैठक में नौकरियों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए. इसके तहत राज्य में रोजगार के लिए 20 लाख विभिन्न पदों पर बहाली निकाली जाएगी. यह बिहार के युवाओं के लिए एक तोहफा है. इसके तहत हर स्तर के छात्रों को मौका मिलेगा. इसके अलावा कई विभागों में पदों के सृजन को लेकर फैसला लिया गया है. इसके तहत छह हजार 300 अमीन के पद सृजन के साथ कई और पद सृजित किए जाएंगे.

फार्मेसी और नर्सिंग के छात्रों को मिलेगी छात्रवृतिः

फार्मेसी और नर्सिंग की पढ़ाई कर रहें छात्रों के लिए भी कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया गया. इन छात्रों को मेडिकल छात्रों की तर्ज पर इंटर्नशिप कराया जाने को लेकर फैसला किया गया. इन्हें इंटर्नशिप के दौरान हर महीने 15 सौ रुपए की छात्रवृति पर कैबिनेट की मुहर लगी है. इसके अलावा भी छात्र-छात्राओं के हित में कई सारे फैसले लिये गए.

पिछले बैठक में ड्रेसरों के 210 पदों की मिली थी स्वीकृति:

एक सप्ताह पहले हुए पिछले कैबिनेट बैठक में भी कई अहम फैसले लिये गए थे. इसमें बिहार के 35 सदर अस्पतालों में ड्रेसर के अतिरिक्त पदों के सृजन की आवश्यकता को देखते हुए कुल 210 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई थी. इससे राज्य की आम जनता को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. राज्य सरकार को ड्रेसर के इन 210 पदों के सृजन से हर साल 7 करोड़ 35 लाख 30160 रुपये का अतिरिक्त व्यय होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago