बिहार में स्नातक पास छात्राओं को राज्य सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप दी जा रही है. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य में ग्रेजुएशन पास लड़कियों को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. इस योजना के तहत छात्राओं को सही समय पर प्रोत्साहन राशि मिल जाये इसके लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है.
राज्य सरकार के इस स्कॉलरशिप स्कीम के तहत पहले छात्राओं के खाते में रुपये पहुंचने काफी समय लग जाता था. पर अब लॉन्च किए गए नए पोर्टल की मदद से पैसा आसानी से आ पाएगा. छात्राओं को बस मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन के लिए बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल पर आवेदन देना होगा. उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा यह पोर्टल लॉन्च किया गया है. जिसकी मदद से अब स्टूडेंट्स आसानी से अप्लाई कर सकेंगे.
बिहार में कन्याओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी. इस प्रोत्साहन राशि के लिए विवाहित एवं अविवाहित कोई भी महिला आवेदन कर सकती है. बस शर्त इतनी है कि उन्होंने बिहार के किसी सरकारी विश्वविद्यालय से स्नातक किया हो. इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा 32.14 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं.
छात्राओं द्वारा प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों के फॉर्म को उच्च शिक्षा निदेशालय भेजा जाएगा. वहीं से कॉलेज के नाम पोर्टल पर चढ़ाए जाएंगे. मीडिया में आई खबरों के अनुसार अगर आवेदन के बाद अगर स्कॉलरशिप की राशि देने में विश्वविद्यालय की तरफ से देरी की जाती है तो उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा सकता है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…