बेगूसराय फाय’रिंग पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं
बिहार के बेगूसराय की सड़कों पर हुए “खूनी खेल” में लापरवाही बरतने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. अभी तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इनकी धर पकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जो कई जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं.
सड़क चलते लोगों पर की गई गोलीबारी
बिहार के बेगूसराय शहर को मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की. नेशनल हाइवे 28 पर निकले इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. कुल 10 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई.
![बेगूसराय फाय'रिंग पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं 1 IMG 20220723 WA0098](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220723-WA0098-840x420.jpg)
सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई है. एक के बाद एक करके नौ घायल लोगों को बेगूसराय के सिविल और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया. वारदात के बाद पूरे शहर में अफरातफरी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए.
चार थाना क्षेत्रों से गुजरे बदमाश, पुलिस बनी रही तमाशबीन
फुलवरिया, बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों मे फायरिंग की एक के बाद एक खबर आती रही. चार थाना क्षेत्रों से बदमाश गुजरे और उन्होंने 40 मिनट तक 30 किमी के दायरे में गोलीबारी की. मगर, पुलिस की नाकामी के चलते वे आराम से फरार हो गए. हाल के महीनों में पहली बार इस तरह सरेआम एक के बाद एक 10 लोगों को गोली मारी गई.
![बेगूसराय फाय'रिंग पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं 2 IMG 20220728 WA0089](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220728-WA0089.jpg)
बेगूसराय, समस्तीपुर समेत 6 जिलों में नाकेबंदी
इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर को सील कर दिया. एसपी से लेकर आईजी तक सड़कों पर आ गए हैं. पास के जिलों को भी अलर्ट किया गया है. पटना, समस्तीपुर, खगडिया, नालंदा, लखीसराय जिलों में नाकेबंदी की गई है. पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे भी मारे, लेकिन बाइक सवार इन बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है.
![बेगूसराय फाय'रिंग पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं 3 IMG 20220828 WA0028](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220828-WA0028-840x480.jpg)
हर हर महादेव चौक पर एनएच 31 किया जाम
बेगूसराय में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को बेगूसराय बंद का आह्वान किया है. इसके तहत भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह के नेतृत्व में हर हर महादेव चौक पर एनएच 31 में जाम लगा दिया गया है. इसकी वजह से एनएच 31 पर वाहनों की कतार लग गई है.
भाजपा नेताओं ने कहा कि जबसे तेजस्वी की गोद में नीतीश कुमार बैठे हैं, पूरे बिहार में अपराधी बेलगाम हैं. बाइक सवार बदमाशों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पुलिस न तो कोई कार्रवाई कर पाई है और न ही बदमाशों को अभी तक गिरफ्तार कर पाई है. इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है.
![बेगूसराय फाय'रिंग पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं 4 IMG 20220829 WA0006](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220829-WA0006-840x840.jpg)
![बेगूसराय फाय'रिंग पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं 5 Picsart 22 07 13 18 14 31 808](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/07/Picsart_22-07-13_18-14-31-808-840x473.jpg)
![बेगूसराय फाय'रिंग पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं 6 JPCS3 01](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/06/JPCS3-01.jpg)
![बेगूसराय फाय'रिंग पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं 7 IMG 20211012 WA0017](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211012-WA0017-840x573.jpg)
![बेगूसराय फाय'रिंग पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं 8 IMG 20220810 WA0048](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220810-WA0048-840x420.jpg)
![बेगूसराय फाय'रिंग पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं 9 1](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/08/1-840x760.jpg)
![बेगूसराय फाय'रिंग पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं 10 IMG 20220331 WA0074](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220331-WA0074-840x263.jpg)