Bihar

जबर्दस्‍त भ्रष्टाचार: एक परिवार के 8 लोगों को मिले आवास योजना के रुपए, अविवाहित बच्‍चे भी नहीं रहे पीछे

गरीबों को घर देने वाली स्‍कीम प्रधानमंत्री आवास योजना अफसरों के लापरवाह रवैये और भ्रष्‍टाचार के कारण अपने मकसद से कई बार भटक जाती है। बिहार के छपरा जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां रसूखदार व बिचौलिए की मिलीभगत से गरीबों के साथ हकमारी हो रही है। एक ही परिवार के कई लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

एक परिवार के आठ लोगों ने योजना का लाभ लिया

बताया जा रहा है कि परसा प्रखंड के शोभेपुर पंचायत अंतर्गत आने वाले बरियारपुर गांव के एक ही परिवार के आठ लोग आवास योजना का लाभ ले रहे हैं। अगर अफसर इस योजना के प्रत‍ि गंभीर होते, तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती। बरियारपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवचंद्र के दो पुत्र हैं, चंदेश्वर राय व बाबूलाल राय। चंदेश्वर राय के चार पुत्र हैं, जिनमें दो विवाहित हैं व दो अविवाहित है।

अव‍िवाह‍ित बेटों को भी मिले घर बनाने के पैसे 

इनमें दोनों अविवाहित व एक विवाहित लड़कों को आवास योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि एक विवाहित पुत्र की पत्नी का लिस्ट में नाम है। मगर अभी तक रुपये का उठाव नहीं हो सका है। वही बाबूलाल राय समेत तीन पुत्रों को आवास योजना का लाभ मिला है। उनमें से दो की शादी नहीं होने के बावजूद रुपये का उठाव कर लिया गया है।

परिवार के चार अविवाहित सदस्‍यों को मिला योजना का लाभ

जिन आठ व्यक्तियों के नाम से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की राशि का उठाव किया गया है उनमें से चार अविवाहित है। सरकार द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार वैसे अविवाहित लोगों को आवास योजना का लाभ देना है, जिनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक हो गई है और भवन के अभाव में उनकी शादी नहीं हो रही है। मगर जिन लोगों के नाम से रुपये उठाए गए हैं उन सभी की उम्र 30 वर्ष से कम है।

परसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह का कहना है कि आवास योजना में फर्जीवाड़े की सूचना पर आवास सहायक को तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जिन लोगों ने फर्जीवाड़ा किया है, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

58 मिनट ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

5 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

6 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

7 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

7 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

16 घंटे ago