Bihar

Akshara Singh MMS Leak: प्राइवेट वीडियो लीक पर सामने आया अक्षरा का रियेक्शन, क्या कुछ कहा पढ़ें यहां..

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे MMS पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह नहीं जानती कि ये हरकत किसने की है, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. बताते चलें कि सोशल मीडिया पर Akshara Singh MMS Leak जुड़ी खबर तेजी से वायरल हो रही है. इसके साथ ही उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो रो रही है. इसके बार सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चा भी शुरु हो गई. अक्षरा सिंह ने इसकी भनक लगते ही अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा है.

अक्षरा सिंह ने ई-टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा है कि यह सब चीप स्टंट है. ‘इस तरह की हरकत जिसने भी की है, उसको लेकर मैं क्या कहूं, हां मुझे इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता यह जरुर है. कोई कुछ भी बोले क्या फर्क पड़ता है.उन्होंने कहा कि मैंने यह एमएमएस वीडियो अभी तक देखा भी नहीं है. वायरल करने वालों से सवाल करते हुए अक्षरा ने कहा कि क्या मैं इस वीडियो में नजर आ रही हूं? मैं ऐसी चीप हरकत से टूटने वाली नहीं हूं, ना ही मुझे कोई फर्क पड़ता है.

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर आपका बहुत बड़ा नाम है. तो काम करके अपना नाम करिए. दर्शकों को नकली नाटक दिखाते हैं आप लोग. रियल बनिए, फेक मत बनिए.वो कहती है कि इस प्रकार के फेक वीडियो से आप आगे नहीं बढ़ सकते हैं और न ही किसी को आगे बढ़ने से रोक सकते हैं. बताते चलें कि यह वीडियो दो साल पुराना है. इसे अब एमएमएस कांड का नाम देकर वायरल किया जा रहा है.

Akshara Singh MMS Leak मामले पर रंजन सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अक्षरा ने अपनी मेहनत और लगन से हाल ही में जो ख्याति प्राप्त की है उससे परेशान होकर एक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. सोशल मीडिया में अक्षरा सिंह का कोई एमएमएस नही है. रंजन सिन्हा ने अक्षरा सिंह के उस वीडियो का भी खंडन किया, जिसमें वे रोती नजर आ रही हैं. रंजन सिन्हा ने बताया कि सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का रोते हुए वायरल वीडियो काफी पुराना है, जिसे फर्जी एमएमएस से जोड़ कर वायरल किया जा रहा है. अक्षरा सिंह को बदनाम करने के लिए यह साजिश किया जा रहा है. फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी बदनाम कर उसे खत्म करने के लिए एक ट्रेंड सा चल गया है, जिसका शिकार इस बार अक्षरा सिंह को बनाया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

7 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

10 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

13 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

15 घंटे ago