अगले माह यानी अक्टूबर में बैंकिंग कामकाज को लेकर ग्राहकों को थोड़ी़ सावधानी बरतनी होगी। बैंकों में त्योहारी छुट्टियां अधिक हैं। बिहार के संदर्भ में यह और विशेष हो जाता है, क्योंकि यहां दशहरा की लंबी छुट्टी है और छठ की भी छुट्टी है। त्योहारी और साप्ताहिक मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। खास यह कि माह के पहले सप्ताह में लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।
16 अक्टूबर के बाद लगातार अवकाश
दो अक्टूबर को रविवार है। इसी दिन गांधी जयंती भी है। लिहाजा बैंक बंद रहेंगे। तीन से पांच अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी है। इस तरह से पहले सप्ताह में लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। आठ अक्टूबर को माह का दूसरा शनिवार है, जबकि नौ को रविवार है। इस तरह से दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है।
छठ के लिए भी दो दिन अवकाश
इसके बाद 22 अक्टूबर को माह का चौथा शनिवार है जबकि 23 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। इस तरह दो दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। 24 अक्टूबर सोमवार को दीपावली का अवकाश है। इसके बाद 30 एवं 31 अक्टूबर को छठ महापर्व का अवकाश है। इस तरह से दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने कहा है कि अक्टूबर माह में पांच रविवार पड़ रहे हैं। इसी तरह से माह के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में अवकाश रहता है।
सात साप्ताहिक अवकाश और पांच त्योहारी छुट्टियां
कुल मिलाकर सात साप्ताहिक अवकाश अक्टूबर में है। इसके अलावा पांच त्योहारी छुट्टियां हैं। गांधी जयंती और छठ पूजा रविवार को पड़ रहा है जिससे कर्मचारियों को दो छुट्टियां कम मिलेंगी। अगर अन्य दिन ये त्योहार पड़ते तो 14 दिन अक्टूबर में अवकाश मिलता। त्रिवेदी ने कहा कि छुट्टियां भले अधिक हैं लेकिन ग्राहकों को कोई असुविधा नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि एटीएम में लगातार नकदी डालने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का लाभ भी ग्राहक ले सकते हैं।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…