Bihar

बिहार में अगले महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक; पहले ही निपटा लें काम, 1 के बाद सीधे 6 अक्‍टूबर को खुलेंगे

अगले माह यानी अक्टूबर में बैंकिंग कामकाज को लेकर ग्राहकों को थोड़ी़ सावधानी बरतनी होगी। बैंकों में त्योहारी छुट्टियां अधिक हैं। बिहार के संदर्भ में यह और विशेष हो जाता है, क्‍योंक‍ि यहां दशहरा की लंबी छुट्टी है और छठ की भी छुट्टी है। त्योहारी और साप्ताहिक मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। खास यह कि माह के पहले सप्ताह में लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।

16 अक्‍टूबर के बाद लगातार अवकाश

दो अक्टूबर को रविवार है। इसी दिन गांधी जयंती भी है। लिहाजा बैंक बंद रहेंगे। तीन से पांच अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी है। इस तरह से पहले सप्ताह में लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। आठ अक्टूबर को माह का दूसरा शनिवार है, जबकि नौ को रविवार है। इस तरह से दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है।

छठ के लिए भी दो दिन अवकाश

इसके बाद 22 अक्टूबर को माह का चौथा शनिवार है जबकि 23 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। इस तरह दो दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। 24 अक्टूबर सोमवार को दीपावली का अवकाश है। इसके बाद 30 एवं 31 अक्टूबर को छठ महापर्व का अवकाश है। इस तरह से दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने कहा है कि अक्टूबर माह में पांच रविवार पड़ रहे हैं। इसी तरह से माह के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में अवकाश रहता है।

सात साप्‍ताहिक अवकाश और पांच त्‍योहारी छुट्ट‍ियां 

कुल मिलाकर सात साप्ताहिक अवकाश अक्टूबर में है। इसके अलावा पांच त्योहारी छुट्टियां हैं। गांधी जयंती और छठ पूजा रविवार को पड़ रहा है जिससे कर्मचारियों को दो छुट्टियां कम मिलेंगी। अगर अन्य दिन ये त्योहार पड़ते तो 14 दिन अक्टूबर में अवकाश मिलता। त्रिवेदी ने कहा कि छुट्टियां भले अधिक हैं लेकिन ग्राहकों को कोई असुविधा नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि एटीएम में लगातार नकदी डालने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का लाभ  भी ग्राहक ले सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

18 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

21 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

21 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago