आज बजेगी रणभेरी: नगर पालिका चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा संभव

बिहार में नगर पालिका चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। शुक्रवार को इसकी घोषणा संभावित है। नगरपालिका का चुनाव पहली बार तीन पदों पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद के लिए होगा। वोटिंग ईवीएम से होगी। चुनाव दो चरणों में कराए जा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पटना सहित 19 नगर निगमों के साथ सभी 38 जिलों में क्षेत्र विस्तारित, उत्क्रमित और नवगठित शहरी निकायों के वार्ड पार्षदों सहित पुराने शहरी निकायों में मुख्य व उप मुख्य पार्षद का आरक्षण जारी कर दिया है।

19 नगर निगम में सात में पिछला आरक्षण लागू रहेगा। आयोग के अनुसार पटना, आरा, गया, छपरा, दरभंगा, भागलपुर और मुजफ्फरपुर नगर निगम में 2017 का आरक्षण ही लागू रहेगा। इसमें 2027 में परिवर्तन होगा। 19 नगर निगम में 9 नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। आरा, दरभंगा, पटना बेगूसराय, बेतिया और सासाराम में महिला मेयर और डिप्टी मेयर होंगी।

पटना में डिप्टी मेयर महिला पिछड़ा वर्ग के लिए है वहीं, मेयर सामान्य वर्ग के लिए है। बाकी पांचों में मेयर और डिप्टी मेयर सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। 248 नगरपालिकाओं में से फिलहाल 224 में ही चुनाव कराए जाएंगे। शेष 24 में इसके तत्काल बाद चुनाव संभव है।

पहली बार मुख्य और उप मुख्य पार्षद का चुनाव सीधे मतदान से होगा। मुख्य पार्षद के पदों पर जिन निकायों में पिछली बार चुनाव कराए गए थे। वहां आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन उप मुख्य पार्षद के पदों पर नए सिरे से आरक्षण तय किया गया है।

जहां हुआ बूथ कब्जा, वहां की होगी मैपिंग

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को उन सभी बूथों का मैप तैयार करने का निर्देश दिया है जहां पिछले चुनाव में कब्जा और चुनाव संबंधी अपराध की घटनाएं हुई थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

2 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

4 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

4 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

4 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

15 घंटे ago