बिहार: महिला को भगाकर 5 साल बाद लौटा शिक्षक, लोगों ने मुंह पर कालिख पोती; जूतों की माला पहना दी विदाई
बिहार के सासाराम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच साल बाद एक गांव में लौटे शिक्षक का लोगों ने ऐसा हाल किया कि वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। शिक्षक गांव की एक महिला को लेकर भाग गया था। जब 5 साल बाद वह लौटा तो लोगों ने उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और जूतों की माला पहना कर उसे विदा कर दिया।
यह मामला रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के थनुआ मध्य विद्यालय का है। कुछ साल पहले यहां मृत्युंजय कुमार बतौर शिक्षक तैनात था। 28 फरवरी 2018 को वह महिला को भगाकर ले गया। गांव वाले तब से उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पांच साल से गायब शिक्षक अचानक गांव में लौट गया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
शिवसागर के बीडीओ ने मूल विद्यालय में योगदान करने के लिए शनिवार को मध्य विद्यालय थनुआ में शिक्षक मृत्युंजय को भेजा। जैसे ही शिक्षक गांव पहुंचा, देखते ही देखते लोगों की भीड़ स्कूल में जुट गई। लोगों ने शिक्षक मृत्युंजय कुमार को पकड़कर उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। साथ ही उसे जूते की माला पहनाकर स्कूल से रवाना कर दिया।
फरवरी 2018 से थे अनुपस्थित
बताते हैं कि उक्त शिक्षक फरवरी 2018 में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में ड्युटी के लिए विरमित हुए थे, इसके बाद वो विद्यालय नहीं आये। नवंबर 2018 में विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाध्यापक द्वारा इसकी जानकरी प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी को दी गई, लेकिन उसके बाद भी शिक्षक की वापसी नहीं हुई।
![बिहार: महिला को भगाकर 5 साल बाद लौटा शिक्षक, लोगों ने मुंह पर कालिख पोती; जूतों की माला पहना दी विदाई 4 IMG 20220829 WA0006](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220829-WA0006.jpg)
![बिहार: महिला को भगाकर 5 साल बाद लौटा शिक्षक, लोगों ने मुंह पर कालिख पोती; जूतों की माला पहना दी विदाई 5 Picsart 22 07 13 18 14 31 808](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/07/Picsart_22-07-13_18-14-31-808.jpg)
![बिहार: महिला को भगाकर 5 साल बाद लौटा शिक्षक, लोगों ने मुंह पर कालिख पोती; जूतों की माला पहना दी विदाई 6 JPCS3 01](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/06/JPCS3-01.jpg)
![बिहार: महिला को भगाकर 5 साल बाद लौटा शिक्षक, लोगों ने मुंह पर कालिख पोती; जूतों की माला पहना दी विदाई 7 IMG 20211012 WA0017](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211012-WA0017.jpg)
![बिहार: महिला को भगाकर 5 साल बाद लौटा शिक्षक, लोगों ने मुंह पर कालिख पोती; जूतों की माला पहना दी विदाई 8 1](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/08/1.jpg)
![बिहार: महिला को भगाकर 5 साल बाद लौटा शिक्षक, लोगों ने मुंह पर कालिख पोती; जूतों की माला पहना दी विदाई 9 IMG 20220810 WA0048](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220810-WA0048.jpg)
![बिहार: महिला को भगाकर 5 साल बाद लौटा शिक्षक, लोगों ने मुंह पर कालिख पोती; जूतों की माला पहना दी विदाई 10 IMG 20220331 WA0074](https://4ce.459.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220331-WA0074.jpg)