तेजस्वी यादव से मिली आरती, प्रेमी छोटू की बहुचर्चित हत्या मामले में कर दी यह मांग

अररिया की आरती और छोटू की प्रेम कहानी देशभर में चर्चा का विषय बन गया। वही छोटू, जिसे प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी। लेकिन अब उनकी प्रेमिका आरती बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास पहुंच गई हैं। न्याय की गुहार लगाते हुए आरती ने कहा कि मैं विधवा बनकर जिऊंगी। मैं अपने प्रेमी के न्याय के लिए लड़ती रहूंगी। आरती ने तेजस्वी यादव के सामने कई बात राखी।

आरती ने तेजस्वी यादव से कहा कि दुनिया ने मेरे छोटू को मुझसे अलग कर दिया है, लेकिन उन सभी को मैं सजा दिलाऊंगी। आरती ने अपनी नाराज़गी जताते हुए कहा कि मैंने घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इस पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरती की बात सुनते ही तेजस्वी यादव भड़क गए और उन्होंने कहा कि मैं आपको न्याय दिलाने की संभव कोशिश करूंगा। आरती का साफ़ तौर पर यही कहना था कि छोटू के हत्यारों को सज़ा दिलाई जाए।

आपको बता दें, पिछले महीने ही आरती और छोटू की प्रेम कहानी का अंत हो गया था, जिसे आज भी आरती ज़िंदा रखने की कोशिश कर रही है। छोटू की मौत के बाद आरती की हालत ऐसी हो गई थी कि वह कुछ बोल पाने में सक्षम नहीं थी। लेकिन, अब जैसे-जैसे आरती की स्थिति ठीक हो रही है वह छोटू के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं।

प्रेमी छोटू की निर्मम हत्या पर एक नजर

इसी साल जुलाई के पहले सप्ताह बिहार के सीमांचल के अररिया जिले से खबर आई कि एक युवक की करंट लगाकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मामला अररिया जिले के भरगामा प्रखंड स्थित रहरिया गांव का था। युवक की पहचान छोटू के रूप में हुई।

पुलिस जब शव लेने पहुंची, तब इस हत्याकांड के पीछे के कारण उस समय स्पष्ट हो गए, जब आरती अपने मृत प्रेमी के शव को छोड़ने का नाम नहीं ले रही थी। मानो वो उसे आंसुओं से जीवित कर देगी। चित्कार मारती आरती छोटू के साथ-साथ पोस्टमार्टम हाउस तक गई। दाह संस्कार में शामिल हुई।

आरती ने ही बताया कि कैसे उसकी भाभी ने जाल बुना और प्रेमी को फोन कर घर में बुला लिया। आरती ने बताया, ‘मेरा बाबू जब घर पहुंचा तो मैंने उससे पूछा कि तुम यहां क्यों आए हो? उसने बताया कि भाभी ने हमारी शादी के लिए बुलाया है। इसके बाद भाभी के भाई, मेरे भइया, पापा और घर के सभी लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया, मुझे दूसरे कमरे में बंद कर दिया गया। रात को छोटू से बात की गई लेकिन सुबह होते-होते उसके साथ मारपीट की गई। फिर करंट लगाकार छोटू को मौत के घाट उतार दिया गया। मेरे बाबू को मुझसे छीन लिया गया।’

Avinash Roy

Recent Posts

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

27 मिनट ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

42 मिनट ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

7 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

7 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

7 घंटे ago