सास के साथ बाजार गई महिला अपने मौसेरे भाई संग नाटकीय ढंग से फरार, समस्‍तीपुर से गया था युवक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से अपनी सास के साथ घरेलू सामान लाने गई बहू रास्‍ते में गुपचुप ढंग से अपने मौसेरे भाई के साथ फरार हो गई। फरार महिला एक बच्‍चे की मां है। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। इस बाबत सास ने बहू के अपहरण की प्राथमिकी रोहित कुमार, उसके सहयोगी कमलेंद्र, विकास, सन्‍नी तथा धर्मनाथ पर कराई है।

पति के परदेस जाने पर आता-जाता था मौसेरा भाई :

जानकारी के अनुसार समस्‍तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी देसरी थाना क्षेत्र के रामपुर मधौल गांव में हुई थी। शादी के बाद एक पुत्री हुई। जनजीवन सामान्‍य चल रहा था। बाद में राेजी-रोजगार के लिए पति परदेस चला गया। इस बीच विवाहिता का मौसेरा भाई समस्तीपुर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रोहित कुमार घर आने-जाने लगा। फरार महिला की सास ने आरोप लगाया है कि रोहित को वह मौसेरा भाई बताती थी इस कारण उसके आने पर किसी तरह की शंका नहीं थी।

छोटी बच्‍ची को नहीं ले गई साथ :

सास ने बताया है कि गुरुवार को उसने बहू से बाजार चलने को कहा। पोती को गोद में उठाया लेकिन बहू ने कहा कि इसे नहीं ले जाएंगे। घर के अन्‍य सदस्‍यों के साथ बेटी को छोड़कर वह सास के साथ बाजार निकल पड़ी। बाजार में दूसरे दुकान से बच्‍ची के लिए सामान लाने का झांसा देकर वह गई।

इधर सास इंतजार कर रही थी। बहुत समय बीत जाने पर भी बहू नहीं लौटी तो सास ने परेशान हो गई। इधर-उधर खोजा ले‍किन कुछ पता नहीं चला। तब इस घटना की जानकारी घरवालों को दी। सभी ने खोजबीन की तो पता चला कि महिला अपने मौसेरे भाई के साथ भागी है। इसके बाद सास ने देसरी थाने में एफआइआर कराई। पु‍लिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

12 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

13 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

19 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

19 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

20 घंटे ago