समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: पति के रहते सहकर्मी को दिल दे बैठी लेडी कांस्टेबल, लव ट्राएंगल का दर्दनाक अंजाम

प्रेम त्रिकोण में जहर खाने वाली पुलिस की 28 वर्षीय महिला कांस्‍टेबल जिंदगी की जंग हार गई। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार शाम बिहार के शेखपुरा जिले में पदस्थापित महिला कांस्‍टेबल ने जहर खा लिया था। इसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख पटना रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान प्रिया की सांसें थम गईं।

बताया जाता है कि महिला सिपाही शादीशुदा थी। झारखंड पुलिस में कार्यरत सिपाही से उसकी शादी हुई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था इसी दौरान उसकी पोस्टिंग जमुई में हुई। वहां साथ काम करने वाले एक कांस्‍टेबल से आंखें चार हो गईं। दोनों में समय के साथ नजदीकी बढ़ती चली गई। दोनों का प्रेम प्रसंग आम हुआ तो चर्चा पति तक भी पहुंच गई। पति को पता चला तो वह दौड़ा-भागा पहुंचा। पति ने शिकायत की तो पुलिस के वरीय अधिकारी ने दोनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। उसका नीतीश से मिलना-जुलना जारी रहा। वह प्रेम में डूबी रही।

IMG 20220723 WA0098

प्रेमी ने किया इंकार तो खा ली सल्‍फास की गोलियां 

सूत्रों का कहना है कि वह अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लेकिन वह सिपाही ने शादी से इंकार कर दिया। यह बात महिला सिपाही बर्दाश्‍त नहीं कर सकी। मंगलवार शाम उसने सल्‍फास की गोलियां खा ली। अपने पति को यह जानकारी दी। जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसकी आवाज बाहर आई तो सहकर्मियों को पता चला। उसे अस्‍पताल ले गए।

IMG 20220728 WA0089

इस बीच झारखंड के देवघर में पोस्‍टेड पति भी शेखपुरा पहुंचा। पत्‍नी की देखरेख शुरू की लेकिन महिला सिपाही आखिरकार मौत की नींद सो गई। बहरहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

IMG 20220713 WA0033

IMG 20211012 WA0017IMG 20220413 WA0091JPCS3 01Sticker Final 01Picsart 22 07 13 18 14 31 808IMG 20220802 WA0120IMG 20220331 WA0074