बिहार: NDA के तीन सांसदों ने पाला बदलकर महागठबंधन में जाने की कर ली है तैयारी

बिहार की सत्ता से बेदखल होने के बाद बौखलायी बीजपी की एनडीए को एक बार फिर से नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव बड़ा झटका देने की तैयारी मे हैं। जिस तरह मे बिहार में सत्ता की कुर्सी से विपक्ष में बीजेपी को पहुंचाया गया। अब उसके बाद लोकसभा में भी एनडीए में टूट की पूरी योजना बना ली गई है। बताया जा रहा है किए बिहार से एनडीए के तीन सांसद जदयू और राजद का समर्थन कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार तीनों सांसदों के जल्द ही पाला बदलने की चर्चा है।

यह है वह तीनों सांसद

यहां जिन तीन सांसदों के महागठबंधन में जाने की चर्चा हैं, वह तीनों भाजपा से जुड़े नहीं है, बल्कि तीनों सांसद पशुपति पारस की लोजपा से हैं। पशुपति पारस के पास पांच सांसद हैं। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद पशुपति पारस ने ऐलान किया था कि वह नरेंद्र मोदी के साथ हैं। लेकिन अब उनके पांच सांसदो में से तीन सांसद पारस के लोजपा का दामन छोड़ सकते हैं। इन तीन सांसदों में खगड़िया के सांसद महबूब अली कैसर, वैशाली की सांसद बीणा देवी और नवादा सांसद चंदन सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है इन तीन सांसदों में महबूब अली कैसर राजद के साथ और बीणा देवी, चंदन सिंह जदयू के साथ जा सकते हैं। हालांकि तीनों सीधे तौर पर इन पार्टियों से नहीं जुड़ेंगे और सिर्फ समर्थन करेंगे।

हो चुकी है बात, सिर्फ ऐलान बाकी

ऐसी खबरें सामने आई है कि तीनों सांसदों के महागठबंधन का समर्थन करने को लेकर पूरी योजना तैयार कर ली गई है। यहां तक कि जदयू अध्यक्ष के साथ दो दौर की बात भी पूरी हो गई है। जिसमें तीनों सांसद के महागठबंधन के साथ जाने की पूरी तैयारी है। बताया जा रहा है कि तीनों सांसद अभी पटना में है और देर शाम तक तीनों सांसद का एनडीए से अलग होने की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

पारस को भी लगेगा झटका

अगर तीनों सांसद महागठबंधन के साथ जाते हैं तो सबसे बड़ा झटका पशुपति पारस को लगेगा। पिछले साल उन्होंने अपने भाई की पार्टी से बगावत कर भतीजे प्रिंस राज और इन्ही तीन सांसदों के साथ अलग पार्टी बना ली थी। जिसकी बदौलत वह आज केंद्र में मंत्री भी बने है। अगर तीनों सांसद अलग होते हैं तो लोजपा में सिर्फ पासवान परिवार से जुड़े लोग ही रह जाएंगे, जिसमें पशुपति पारस और प्रिंस राज के साथ चिराग पासवान ही रह जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

1 घंटा ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

7 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

8 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

9 घंटे ago