National

समस्तीपुर: पिस्टल से केक काटकर मनाया ‘ब्रेकअप पार्टी’, दर्द भरे गाने की धुन पर अपने दोस्तों संग थिरकता रहा प्रेमी, वीडियो वायरल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपने दोस्तों के संग किसी जगह पर पिस्टल से केक काट रहा होता है। इस दौरान वायरल वीडियो में देखा गया है कि केक पर ‘अमित एंड निशा ब्रेकअप डे’ लिखा हुआ है और पीछे एक दर्द भरा भोजपुरी गाना “उ त दूसरा के डोली में सवार हो गईल, तीर हमरा करेजवा के पार हो गईल” गाना बज रहा होता है।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव का बताया गया है। हालांकि समस्तीपुर टाउन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो देखने से लगता है कि यह ब्रेकअप पार्टी किसी सुनसान जगह पर चल रहा है। जहां उस युवक ने बेहतर साज-सज्जा किया हुआ है और लाइटिंग की भी व्यवस्था की हुई है। वहां ड्रोन कैमरा और खाने-पीने की भी व्यवस्था थी। हालांकि यह वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

वायरल वीडियो में उक्त युवक अपने दर्जनों दोस्तों के साथ अपनी प्रेमिका की याद में ब्रेकअप पार्टी मनाते हुए पिस्टल से केक काटते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान बगल में खड़े एक शख्स के हाथ में देसी कट्टा दिखाई दिया। पार्टी में मौजूद कुछ युवक नाबालिग भी लग रहे हैं। हालांकि इस मामले को लेकर विद्यापतिनगर थाने से फोनिक संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

14 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

22 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

22 घंटे ago